ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

पटना के थाने में हुई प्रेमी जोड़े की शादी, परिजनों ने दर्ज कराया था लापता का केस

पटना के थाने में हुई प्रेमी जोड़े की शादी, परिजनों ने दर्ज कराया था लापता का केस

26-May-2021 07:39 AM

PATNA : राजधानी पटना से लॉक डाउन के पीछे एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। घर से भागे एक प्रेमी युगल को बरामद करने के बाद पटना पुलिस ने थाने में ही दोनों की शादी करा दी है। प्रेमी युगल की शादी उन दोनों की रजामंदी से कराई गई है। मामला दानापुर थाने का है यहां एक प्रेमी युगल की शादी थाने में कराई गई है। 


थाने में शादी होने के बाद भी दोनों दानापुर निबंधन कार्यालय पहुंचे और शादी का रजिस्ट्रेशन भी कराया है। जानकारी के मुताबिक सिपारा पकड़ी के रहने वाले राजेश्वर प्रसाद और उसी जगह की रहने वाली नेहा सोनी के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। नेहा दानापुर के भट्ठा रोड स्थित अपने मामा के घर आई हुई थी और वहीं से 21 मई को फरार हो गई। इसके बाद परिजनों ने दानापुर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। मामले की छानबीन कर रही दानापुर पुलिस को सूचना मिली कि नेहा अपने प्रेमी के साथ खगोल के जयराम बाजार में रह रही है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर छापेमारी की और दोनों को बरामद कर लिया। 


पुलिस की पकड़ में आने के बाद प्रेमी जोड़े ने कहा कि वह एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं और मोहब्बत करते हैं। दोनों बालिग थे लिहाजा पुलिस ने इन दोनों के परिवारों को जानकारी देते हुए दानापुर थाने में ही शादी करा दी और बाद में शादी का रजिस्ट्रेशन भी हो गया। लॉकडाउन के दौरान थाने में हुई इस शादी की चर्चा अब चारों तरफ हो रही है। प्रेमी जोड़े के लिए पटना पुलिस किसी भगवान से कम नहीं क्योंकि इन्हें एक-दूसरे का प्यार मिल गया है।