ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

पटना के स्वर्ण व्यवसायी से लूट मामले का खुलासा, दो लुटेरे गिरफ्तार, 2.35 KG सोना, 56 KG चांदी, 1.46 करोड़ रुपया बरामद

15-Mar-2021 10:04 AM

DESK:  पटना के स्वर्ण व्यवसायी से लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इनोवा कार सेे 2.35 KG सोना और 56 KG चांदी के साथ 1.46 करोड़ रुपये बरामद किया है। वही दो लूटेरों को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि कोलकाता जाने के दौरान पटना के एक स्वर्ण व्यवसायी से रविवार की शाम कोडरमा घाटी में लूटपाट की गई थी। घटना की सूचना पर रांची पुलिस ने दो घंटे के भीतर ओरमांझी से दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरी कार पर सवार दो लूटेरे मौके से फरार हो गए। जिनकी गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है। बताया जाता है कि गिरफ्तार लूटेरों ने 2018 में भी कोडरमा के एक ज्वेलरी शॉप में लूटपाट की थी।


बताया जाता है कि गिरफ्तार दोनों लुटेरे बिहार का रहने वाला है। धीरज बक्सर के पांडेयपुर गांव का रहने वाला है जबकि राहुल यादव औरंगाबाद के अंकुरहा गांव का निवासी है। फरार अन्य लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है। एसएसपी ने बताया कि कैश और गहने लेकर स्वर्ण व्यवसायी कोलकाता जा रहे थे तभी इस बात की भनक लुटेरों को लग गई और पटना से ही व्यवसायी का वे पीछा करने लगे। रविवार की शाम कोडरमा घाटी में अपराधियों ने व्यवसायी की गाड़ी रुकवा कर लूट की घटना को अंजाम दिया। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गयी और समय रहते नाकेबंदी कर दी। घटना के दो घंटे बाद ही ओरमांझी में दोनों लूटेरों को धड़ दबोचा गया। वही गिरफ्तार अन्य लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 

 

गिरफ्तार लुटेरों ने बताया कि कोडरमा में लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद वे कोलकाता जा रहे थे लेकिन तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बिहार के औरंगाबाद निवासी रौशन उर्फ लड्डू गिरोह से वे जुड़े हैं। उसी के इशारे पर कई राज्यों में इस तरह की घटनाओं को वे अंजाम देते है। पुलिस की माने तो 2018 में कोडरमा में ज्वेलरी दुकान में हुई लूट की वारदात में भी दोनों शामिल थे। दोनों का आपराधिक इतिहास को खंगालने में पुलिस जुट गई है।