Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
15-Oct-2020 02:21 PM
DESK : पटना के एक स्टूडेंट ने कोटा में सुसाइड कर लिया है. मृतक की पहचान पटना के रहने वाले सार्थक के रुप में की गई है. सार्थक मूल रुप से पटना का रहने वाला था और अभी कोटा के तलवंडी इलाके में किराए पर कमरा लेकर आईआईटी जेईई की तैयारी कर रहा था.
बताया जा रहा है कि बुधवार को सार्थक ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला. काफी देर तक दरवाजा बंद देखकर मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया पर जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने पुलिस को इसकी सूचना दी.
जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस गेट टोड़कर कमरे में दाखिल हुई तो देखा कि सार्थक फंदे से लटका है. जांच के दौरान छात्र के एक रजिस्टर में सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है. जिसमें पढ़ाई के लिए तनाव की बात लिखी है. हालांकि पुलिस ने पूरा सुसाइड नोट नहीं बताया है. वहीं सार्थक के सुसाइड की खबर मिलते ही पटना स्थित उसके घर में कोहराम मच गया.