हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
02-Dec-2019 05:10 PM
PATNA : राजधानी पटना के स्ट्रीट वेन्डरों के लिए सोमवार का दिन खास रहा। पटना के स्ट्रीट वेंडरों को कोयला के धुंआ वाले चूल्हा से अब छुटकारा मिल गया है। पहले चरण में आज पटना के 100 स्ट्रीट वेंडरों को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में फ्री चूल्हा एवं गैस कनेक्शन दिया गया। राजधानी में पॉल्यूशन में कमी लाने के लिए बिहार सरकार ने ये बड़ा कदम उठाया है।
बिहार में पहली बार परिवहन सचिव और पटना प्रमंडल के आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल की पहल पर पटना में स्ट्रीट वेंडरों को फ्री गैस कनेक्शन व चूल्हा दिया गया। इस मौके पर उन्होनें कहा कि शहर के बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए सड़क के किनारे फुटपाथी दुकानों में अब गैस चूल्हे को बढ़ावा दिया जा रहा है। वायु प्रदूषण में कमी आये इसके लिए कोयले के चूल्हे पर रोक लगाते हुए वहां गैस कनेक्शन दिया जा रहा है।
संजय कुमार अग्रवाल की पहल पर कारपोरेट सोशल रेस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत बीएसआरडीसी के द्वारा ये वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदूषण में कमी लाने के लिए कोयला चूल्हा की जगह फ्री गैस कनेक्शन और चूल्हा दिया जा रहा है।बीएसआरडीसी के द्वारा फ्री गैस कनेक्शन के साथ-साथ 5 कि0ग्रा0 का सिलेंडर, गैस, रेगुलेटर एवं पाईप दिया जा रहा है।
प्रमंडलीय आयुक्त ने बताया कि सड़क के किनारे लगे लिट्टी-चोखा, चाट-पकौड़ा आदि फुटपाथी दुकानों में कोयले के चूल्हे और चूल्हा जलाने में लकड़ी या गोइठा का भी उपयोग किया जा रहा है। कोयला और गोइठा का चुल्हा जलाने से काला धुआँ निकलता है। यह धुआं वातावरण के लिए हानिकारक है और वातावरण को प्रदूषित करने में सहायक है। प्रदूषण में कमी आये इसके लिए कोयले के चुल्हे को बंद कर गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। इस मौके पर पटना की मेयर सीता साहू समेत कई गणमान्य पार्षद मौजूद थे।