Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें
17-Jun-2024 03:34 PM
By First Bihar
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना के स्कूलों को लेकर सामने आ रही है। भीषण गर्मी को लेकर पटना के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। पटना के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने स्कूलों को यह आदेश जारी कर दिया है।
पटना डीएम की कोर्ट द्वारा जारी आदेश के मुताबिक भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पटना जिला में भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति है। जिसके कारण स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।
ऐसे में पटना जिला के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस दौरान स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी स्कूल में उपस्थित रहेंगे। यह आदेश दिनांक 18 जून से लागू होगा और 19 जून तक प्रभावी रहेगा।
बता दें कि राज्य में भीषण गर्मी के बीच सभी स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां खत्म होने जा रही थीं। राजधानी के सभी स्कूल 18 जून को खुलने वाले थे लेकिन मौसम विभाग के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 19 जून तक सभी स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाएं संचालित करने पर रोक लगा दी है।