PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार
25-Apr-2024 11:38 AM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना से सटे दानापुर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब आरपीएस मोड़ के पास शॉर्ट सर्किट के कारण फुर्सत रेस्टोरेंट में भयानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते रेस्टोरेंट की बिल्डिंग में फैल गई और अगल-बगल की दुकानों को भी अपने आगोश में ले लिया। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत ही दमकल विभाग को दी गई।
जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की छह गाड़ी गाड़ियों के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि इस आगलगी में रेस्टोरेंट और अगल-बगल की दुकानों में तकरीबन 25 लाख रुपए से अधिक की छती हुई है। वहीं इस घटना के बाद आसपास के बिल्डिंग व दुकानदारों में डर का माहौल कायम हो गया है।
बताया जा रहा है कि इस घटना में रेस्टोरेंट में रखे गैस सिलेंडर ब्लास्ट ने आसपास के दुकान को चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह हो गयी कि लोगों ने अग्निशमन को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर छह दमकल घटना स्थल पर पहुंची और आग पर काफी प्रयास के बाद काबू पाया। फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
उधर, एक पीड़ित दुकानदार ने कहा कि वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। सूचना मिली कि रेस्टोरेंट में आग लग गई है, जिसके बाद आने पर देखा कि आग्ट लगने के कारण शॉर्ट सर्किट से सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। वहीं बिल्डिंग का शीशा भी टूट गया। फिर दमकल की टीम पहुंची और आग बुझाने का काम शुरु कर दिया। पहले पांच गाड़ियां आग बुझा रही थी, लेकिन आग की लपटें बहुत तेज थी, जिस वजह से उन्हें और गाड़ियां मंगानी पड़ी।