ब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत घर से एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, गांव में पसरा मातम दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण मामला: फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध Bihar Bhumi: बिहार में तीन माह के भीतर खत्म होंगे भूमि विवाद के सभी मामले, सरकार ने जारी किए निर्देश; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar Bhumi: बिहार में तीन माह के भीतर खत्म होंगे भूमि विवाद के सभी मामले, सरकार ने जारी किए निर्देश; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

राजधानी के P&M मॉल के पास फायरिंग, शराब बेचने का विरोध करने पर लोगों को धमकाया

राजधानी के P&M मॉल के पास फायरिंग, शराब बेचने का विरोध करने पर लोगों को धमकाया

08-Jan-2021 04:23 PM

PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. पटना के पाटलिपुत्र इलाके स्थित पी एंड एम मॉल के पास फायरिंग की घटना हुई है. बीच सड़क पर फायरिंग की वारदात से यहां अफरा-तफरी मच गई है.

जिस शख्स ने गोली चलाई उसका नाम आयुष सिंह बताया जा रहा है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां अपराधी किस्म के लोग लगातार शराब बेचने का धंधा करते हैं और जब लोगों ने इसका विरोध किया तो फिर दहशत फैलाने के मकसद से फायरिंग की गई. इस पूरे घटना में एक व्यक्ति का सिर भी फट गया है. 

तीन अपराधियों ने बीच सड़क पर फायरिंग की. अपराधियों का मकसद स्थानीय लोगों के बीच भय फैलाना था. स्थानीय लोगों का कहना है कि पाटलिपुत्र स्थित पी एंड एम मॉल के ठीक के पास में अपराधी शराब बेचने का काम करते थे और जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो आज फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया.