सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
20-May-2021 06:42 PM
PATNA : पटना के पारस हॉस्पीटल के आईसीयू में रेप होने का आरोप लगाने वाली महिला की मौत के बाद देश भर में आक्रोश फूट पड़ा है. पूरे देश से पारस हॉस्पीटल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है. ट्विटर पर आज शट डाउन पारस हॉस्पीटल टॉप ट्रेंडिंग बना रहा. लोग पारस अस्पताल को तत्काल बंद करने और उसके संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
पारस की करतूत पर भड़के लोग
गौरतलब है कि पटना के पारस अस्पताल में कोरोना के इलाज के लिए भर्ती महिला ने आरोप लगाया था कि उसके साथ रेप हुआ है. रेप का आऱोप अस्पताल में काम करने वाले स्टाफ पर ही लगा था. पीड़ित महिला की बेटी ने एक वीडियो बनाया था, जिसके आधार पर मरीज के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की आशंका भी जाहिर की जा रही थी। खुद महिला की बेटी ने कहा था कि तीन-चार लोगों ने मरीज के साथ तब गलत हरकत की, जब साथ में दूसरा कोई नहीं था. सोमवार को ये सनसनीखेज आऱोप सामने आया लेकिन बाद में महिला की बेटी ने अस्पताल पर लगे आरोपों को वापस ले लिया औऱ कहा कि उसकी मां जब ठीक होकर आयेगी तब खुद बतायेगी कि उसके साथ क्या हुआ.
इसी बीच बुधवार को महिला की मौत हो गयी. महिला की मौत के बाद उसकी बेटी ने कहा कि उसने अस्पताल के दवाब में अपना बयान बदला था. उसकी मां हॉस्पीटल में भर्ती थी औऱ मां की जान बचाने के लिए उसने रेप के आऱोपों से इंकार किया था. उसने आरोप लगाया है कि पारस हॉस्पीटल ने साजिश के तहत उसकी मां को मार डाला है ताकि रेप की हकीकत सामने नहीं आय़े. मृतका की बेटी ने पुलिस में केस भी दर्ज कराया है.
पूरे देश में आक्रोश
हॉस्पीटल की ये करतूत सामने आने के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया है. लोग पारस अस्पताल को बंद करने की मांग कर रहे हैं. ट्वीटर पर #shutdownparashospital लंबे समय तक टॉप में ट्रेंड करता रहा. बिहार के कई और लोगों ने पारस हॉस्पीटल में अपने साथ हुई ग़डबड़ी को उजागर करन शुरू कर दिया. लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिरकार नीतीश सरकार इस हॉस्पीटल के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है.

आम लोगों के साथ साथ कई नेताओं ने भी पारस हॉस्पीटल को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है. जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा है कि पारस हॉस्पिटल को अपने कुकर्मों की सजा भुगतनी होगी. जब बिहार के CM गांव कल्याणबीघा की कोरोना संक्रमित मां के साथ यौन हिंसा हो सकती है, उन्हें मार दिया जा सकता है तो आमलोगों के साथ क्या होता होगा?समझें. इसलिए सरकार या तो पारस अस्पताल को बंद कराये या उसका टेक ओवर करे.
पप्पू यादव ने कहा कि पारस में कोरोना पॉजिटिव मरीज के साथ सेक्सुअल असाल्ट हुआ फिर ऑक्सीजन लेवल 89%रहने और लंग्स में बहुत कम संक्रमण के बावजूद वेंटिलेटर पर डाल उन्हें मार दिया गया. सब हत्यारे हैं. वे दंडित हो.