ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

पारस हॉस्पीटल पर लगे आऱोपों की तेज हुई पुलिस जांच, सीसीटीवी का वीडियो फुटेज जब्त, मेडिकल टीम भी करेगी जांच

पारस हॉस्पीटल पर लगे आऱोपों की तेज हुई पुलिस जांच, सीसीटीवी का वीडियो फुटेज जब्त, मेडिकल टीम भी करेगी जांच

21-May-2021 07:06 AM

PATNA : पटना के पारस हॉस्पीटल में कोरोना का इलाज कराने आयी एक महिला के साथ आईसीयू में रेप के बाद मौत के आऱोपों की पुलिस जांच तेज कर दी गयी है. मामले की जांच कर रही पटना की शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने गुरूवार को अस्पताल पहुंच कर गहन जांच पड़ताल की. उधर पीडिता के इलाज में गडबड़ी हुई या नहीं इसकी जांच मेडिकल टीम करेगी.

पुलिस ने जब्त किया सीसीटीवी फुटेज

शास्त्री नगर थाना पुलिस ने गुरूवार को पारस अस्पताल के आईसीयू के बाहर लगे सीसीटीवी टीवी फुटेज को जब्त कर लिया. पुलिस इस फुटेज को खंगालने में लगी है. पुलिस को अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी है कि जिस दिन की ये घटना बतायी जा रही है उस दिन आईसीयू में दस कर्मचारी तैनात थे. पुलिस ने सब के डिटेल मांगे हैं. वहीं आईसीयू में रेप की घटना के दिन भर्ती दूसरे मरीजों के नाम, पता और मोबाइल नंबर भी लिये गये हैं. पुलिस दूसरे रोगियों से भी पूछताछ कर सकती है.

मेडिकल बोर्ड जांच करेगी

उधर पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि पीडित महिला का इलाज सही तरीके से किया गया इसकी जांच मेडिकल टीम करेगी. जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन डॉक्टरों की एक टीम गठित करने जा रहा है. ये टीम देखेगी कि बीमार महिला को कौन सी दवायें दी गयीं थी और कैसे इलाज किया गया था. जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. गौरतलब है कि महिला की बेटी ने आरोप लगाया है कि उसकी मां को पारस अस्पताल संचालकों ने अपना गुनाह छिपाने के लिए मार डाला है. 

पारस अस्पताल के खिलाफ देशभर में आक्रोश

उधर पारस अस्पताल के खिलाफ देश भर में आक्रोश फूट पड़ा है. गुरूवार को ट्वीटर पर काफी देर तक शट डाउन पारस हॉस्पीटल टॉप पर ट्रेंड करता रहा. देश भर के लोगों ने पारस अस्पताल को बंद करने की मांग की. वहीं पटना में आइसा, एआईएसएफ, बिहार महिला समाज जैसे संगठनों ने प्रतिरोध मार्च निकाल कर पारस अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने भी पारस अस्पताल को सरकार के कब्जे में लेने की मांग करते हुए नीतीश कुमार पर गंभीर सवाल ख़डे किये है.