Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए
10-Dec-2024 03:56 PM
By First Bihar
PATNA: जिस दिन का लोगों को बेसब्री से इंतजार था वो दिन आखिरकार आज आ ही गया। मंगलवार को पटना के नये कलेक्ट्रेट भवन का उद्घाटन हो गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस नए भवन का उद्घाटन किया। पटना समाहरणालय भवन का उद्घाटन करने के बाद भवन परिसर में सीएम नीतीश ने पौधारोपण किया। कलेक्ट्रेट के इस नए बिल्डिंग की खास बात यह है कि इसमें एक ही छत के नीचे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 39 विभागों का दफ्तर होगा जहां आम लोगों को काफी सहुलियत होगी। सरकारी काम के लिए उन्हें इधर-उधर जाना नहीं पड़ेगा। पटना कलेक्ट्रेट से ही 39 विभागों का संचालन होगा। इस नये भवन के उद्घाटन के बाद अब सरकारी कामकाज में तेजी आएगी।
बता दें कि पटना कलेक्ट्रेट का नया बिल्डिंग 5 मंजिला है जिसे बनाने में 153.53 करोड़ से अधिक की राशि खर्च हुई है। 14 मई 2022 को इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था। करीब ढाई साल में कलेक्ट्रेट का नया बिल्डिंग बनकर तैयार हो गया। जिसका उद्घाटन 10 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और भवन निर्माण मंत्री जयंत राज भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि पटना कलेक्ट्रेट की पुरानी बिल्डिंग काफी जर्जर हो गयी थी। जिसके कारण सरकार ने उसे तोड़कर नया भवन बनाने का आदेश दिया। जबकि पुराने कलेक्ट्रेट भवन के डच कालीन 8 पिलर को संरक्षित रखा गया है। जिसके बारे में नई पीढ़ी को जानकारी मिल सके। नए कलेक्ट्रेट भवन का काम जब तक यहां चला तब तक पटना डीएम कार्यालय हिंदी भवन में अस्थायी रूप से बनाया गया।
नए कलेक्ट्रेट भवन की खासियत जानिये..
पटना में गंगा किनारे भूकंपरोधी कलेक्ट्रेट भवन बनाया गया है। इस नए भवन में कैंटीन और बैंक की भी सुविधा रहेगी। जिसमें 3 कॉन्फ्रेंस रूम भी बनाया गया है। यहां अंडर ग्राउंड और ओपन पार्किंग की सुविधा है। सभी विभागों के दफ्तर के लिए अलग-अलग एंट्री गेट है। जहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं।



