तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
18-Aug-2021 06:57 PM
AYODHYA: पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर पर कब्जे के लिए अयोध्या में बेचैनी है. अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के महंथ ने आज पटना के महावीर मंदिर में नया महंथ नियुक्त करने का एलान कर दिया. हनुमानगढ़ी के महंथ ने कहा कि महावीर मंदिर का काम अब किशोर कुणाल नहीं बल्कि उनेक द्वारा नियुक्त महंथ महेंद्र दास देखेंगे. वैसे दिलचस्प बात ये है कि पटना के महावीर मंदिर पर हनुमानगढ़ी या किसी दूसरे मंदिर-मठ के अधिकार के दावे को हाईकोर्ट खारिज कर चुका है. लेकिन फिर भी स्वयंभू महंथ की नियुक्ति कर दी गयी है.
महावीर मंदिर पर कब्जे के लिए बेचैनी
अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के प्रमुख प्रेमदास महाराज ने आज महेंद्र दास को पटना महावीर मंदिर का सर्वेसर्वा बनाने का एलान किया. इसके लिए बकायदा प्रेस कांफ्रेंस बुलायी गयी. प्रेमदास ने कहा कि हनुमानगढ़ी के पंचों ने एकजुट होकर महेंद्र दास को पटना महावीर मंदिर का महंथ बनाने का फैसला लिया है. वह महावीर मंदिर का सारा कामकाज वही देखेंगे. महेंद्र दास पहले भी महावीर मंदिर के पुजारी रह चुके हैं. हनुमानगढ़ी के प्रमुख ने कहा कि महावीर मंदिर के प्रधान पुजारी पद पर सूर्यवंशी महाराज को नियुक्त किया गया है जिन्हें महावीर मंदिर ट्रस्ट ने हटा दिया था.
हाईकोर्ट के आदेश को नकार कर मंदिर पर कब्जे की कवायद
गौरतलब है कि पटना के महावीर मंदिर को लेकर पटना हाईकोर्ट में भी मामला गया था. हाईकोर्ट ने कहा था कि महावीर मंदिर का संचालन औऱ स्वामित्व महावीर मंदिर ट्रस्ट का है. पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल इस ट्रस्ट के सचिव हैं. पटना का महावीर मंदिर ट्रस्ट पटना में कई अस्पतालों के साथ साथ बिहार के दूसरे जिलों में अस्पताल चला रहा है. अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में भी महावीर मंदिर ने बडी सहयोग राशि दी है. अयोध्या में राम भक्तों के लिए पटना का महावीर मंदिर ट्रस्ट लगातार सीता रसोई चला रहा है.
दरअसल बेहतर प्रबंधन के कारण महावीर मंदिर की आमदनी करोड़ों में है. पिछले महीने अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर ने दावा कर दिया कि महावीर मंदिर पर उसका अधिकार है. हनुमानगढ़ी के महंथ प्रेमदास ने कहा कि पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल ने अवैध तौर पर महावीर मंदिर पर कब्जा कर लिया है. किशोर कुणाल ने रामानंदी परंपरा का नाश कर दिया है. उनके खिलाफ प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत की गयी है.