ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज

पटना के इस थाने पर डबल आफत, पहले शराबी तो अब शराब माफिया निकला पॉजिटिव

14-Jan-2022 06:31 PM

PATNA : बिहार में एक तरफ से कोरोना की तीसरी लहर अपनी पूरी रफ्तार पर है तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस की तरफ से जारी शराबबंदी अभियान भी अपनी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है लेकिन शराबबंदी कानून के तहत पटना पुलिस से जो कार्रवाई कर रही है वह पटना के एक थाने के लिए आफत बन बैठा है। दरअसल पटना के गर्दनीबाग थाने में पुलिस पिछले दिनों एक शराबी को गिरफ्तार किया था बाद में उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो थाने को सैनिटाइज किया गया और कई पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच करानी पड़ी थी। अब एक बार फिर इस थाने के साथ ही यही कहानी दोहराई गई है। 


मामला शराब के एक कारोबारी की गिरफ्तारी से जुड़ा हुआ है। दरअसल पटना के गर्दनीबाग थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया था। पुलिस को शिकायत मिली थी कि यारपुर पुल के नीचे चाय दुकान चलाने वाला युवक शराब बेच रहा है। पुलिस ने छापेमारी की तो उसके चूल्हे से शराब बरामद हुई। टेट्रा पैक वाली शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के दीपक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे कोरोना जांच के लिए अस्पताल भेजा गया लेकिन कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। पिछले दिनों भी एक व्यक्ति को गर्दनीबाग थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था वह शराब पीकर हंगामा कर रहा था। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। 


शराब बेचने वाले युवक के के संपर्क में तकरीबन दर्जन भर पुलिस वाले आ चुके हैं। अब इन सभी की कोरोना जांच भी कराई जानी है। थाने में पहले से ही सैनिटाइजेशन का काम हो रहा था और अब इसे और ज्यादा आगे बढ़ाया जाएगा। थानेदार ने पहले ही थाने में शिकायत लेकर आने वाले लोगों के लिए बाहर शिकायत पेटी लगा रखी है।