Bihar Vidhan Sabha : '2026 में भी पीपल पेड़ के नीचे बच्चों को पढ़ना पड़ता है ...', स्कूल के जमीन पर माफिया ने कर लिया है अतिक्रमण; जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha : मंत्री ने खुद स्वीकार बिहार में होती है खाद कालाबजारी, BJP विधायक ने कहा - एक्शन की बात झूठी ! जमीन पर नहीं दिख रहा कोई असर Bihar Assembly : वह प्रॉक्सी मंत्री हैं क्या ? विजय सिन्हा की जगह जीवेश मिश्रा देने लगे जवाब, BJP विधायक ने ही उठा दिया सवाल; पढ़िए फिर क्या हुआ बिहार विधानसभा में कृषि विभाग पर हंगामा: बीज प्रमाणन घोटाले में बड़े अफसरों पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई? जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब Rajya Sabha Chunav: राज्यसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी ओवैसी की पार्टी, बिहार में AIMIM अध्यक्ष का बड़ा एलान Rajya Sabha Chunav: राज्यसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी ओवैसी की पार्टी, बिहार में AIMIM अध्यक्ष का बड़ा एलान Bihar News: सात समंदर पार की मोहब्बत, सनातन परंपरा की बारात: मिशेल और बैलेस्टिक ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी Bihar Vidhan Sabha : 'कोई हमको वोट दें या नहीं दें ...', कटौती प्रस्ताव पर अशोक चौधरी के बयान पर विस में हंगामा, विपक्ष के विधायक ने कहा - मंत्री ने कहा नहीं करेंगे आपके यहाँ काम Bettiah viral video : 'मारब सिक्सर के छह गोली छाती में रे...', आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ देसी कट्टा लेकर डांस कर रहे थे जीजा-साला, अब पुलिस ने किया अरेस्ट Bihar News : बिहार सरकार की बड़ी सौगात: पटना में खुला पहला ‘फ्री’ वर्किंग वुमन हॉस्टल, सिर्फ इतने रुपए में रहना-खाना
09-May-2021 02:56 PM
PATNA : बिहार में कोरोना से त्राहिमाम मचा है लेकिन राजधानी पटना में अधिकारी अपनी बुरी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. ड्यूटी से गायब होकर मौज उड़ा रहे 4 अधिकारियों के ऊपर एक्शन लिया गया है. स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने इनके खिलाफ गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह के कान में भी ये बात डाली गई है.
राजधानी पटना के गांधी मैदान थाने में पटना सदर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हरीशचंद्र चौधरी, पटना सिटी भवन प्रमंडल गुलजारबाग के जूनियर इंजीनियर गौतम प्रसाद गौंड, पथ प्रमंडल गुलजारबाग के अन्तर्गत सरमेरा पथ अवर प्रमंडल के जूनियर इंजीनियर अखिलेश कुमार और जिला उद्यान विभाग के प्रखंड उद्यान पदाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा के खिलाफ स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. बताया जा रहा है कि इनके ऊपर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 व एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1997 और आइपीसी की धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

इन अधिकारियों के खिलाफ लिए गए एक्शन के बाद अन्य अफसरों में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि इन चारों अधिकारियों की ड्यूटी पटना जंक्शन पर जिला नियंत्रण कक्ष में मजिस्ट्रेट के रूप में लगाई गई थी. जितनी भी संख्या में बाहर से लोग बिहार आ रहे हैं, उनके कोरोना जांच के लिए विधि व्यवस्था को बनाये रखने की जिम्मेदारी इनको दी गई थी. लेकिन ये लापरवाह अफसर ड्यूटी से गायब होकर मौज उड़ा रहे थे. इन्हें नौकरी और जिम्मेदारी की बिलकुल परवाह नहीं थी.

पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह को भी इन अफसरों के ऊपर की गई कार्रवाई की जानकारी दी गई. पहले तो आरोपित अधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की गई. स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाये जाने के बाद उन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई. आगे की कार्रवाई की जा रही है.