LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
08-Sep-2021 07:34 AM
PATNA : बिहार में सरकारी इंजीनियर साहब इन दिनों खूब चर्चा में हैं। कभी भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर तो कभी हेराफेरी के कारनामे को लेकर। ताजा मामला दो सरकारी इंजीनियरों के ऊपर केस दर्ज किए जाने से जुड़ा है। बाढ़ सुरक्षा प्रमंडल के गोदाम में हेराफेरी करने वाले दो सरकारी इंजीनियर समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मामला पटना से सामने आया है।
दीघा स्थित गंगा-सोन सुरक्षा प्रमंडल के केंद्रीय भंडार से 80 लाख के सामान की गड़बड़ी ऑडिट में सामने आयी। पता चला कि दीघा थाना के बगल में स्थित केंद्रीय भंडार से 12 लाख 44 हजार 696 खाली सीमेंट की बोरी, 22 हजार 216 नायलन के क्रेट, 160 पीस जियो बैग और 714 अदद पीपी रोप गैबियन गायब है। खुलासे के बाद गंगा-सोन बाड़ सुरक्षा प्रमंडल, दीघा के कार्यपालक अभियंता ख्वाजा नासिर जमाल ने दीघा थाना में प्रमंडल के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार, तत्कालीन सहायक अभियंता कुणाल किशोर, तत्कालीन कनीय अभियंता अनिल कुमार सिंह व प्रदीप कुमार और तत्कालीन गोदाम प्रभारी गौरव कुमार पर केस कर दिया। राजेश अभी बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल सलमारी में कार्यपालक अभियंता के पद पर हैं जबकि कुणाल प्रमंडल 3 में, अनिल बथनाहा में, गौरव बक्सर में और प्रदीप दीघा में ही पदस्थापित हैं।
मामले का खुलासा होने के बाद इन सभी पर जालसाजी, धोखाधड़ी, घपला, साजिश करने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जमाल ने बताया कि जिन लोगों को नामजद किया गया है, वे उस वक्त यहीं पदस्थापित थे। करीब 80 लाख का घपला हुआ है। थानेदार राजेश सिन्हा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है।