सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
23-Oct-2022 10:23 AM
PATNA : बिहार की राजधानी पटना में रविवार की सुबह एक नाव गंगा नदी में पलट गई। इस नाव पर 21 लोग सवार थे। इनमें से 15 लोगों को स्थानीय गोताखोरों की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जबकि 6 लोग लापता है। उनकी तलाश जारी है। यह हादसा दीघा में दीघा पिलर नंबर 10 के पास हुआ। हादसे की सूचना एसडीआरएफ टीम को दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार, यह नाव के तरफ जा रही थी। इसी दौरान दीघा पिलर नंबर 10 और 15 के बीच नाव पूल से टकरा गई और इस टक्कर के बाद नाव अनियंत्रित होकर गंगा में समा गई। इस नाव में 21 लोग सवार थे। जिनमें से 11 लोगों को निकाल लिया गया है। कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे। हालांकि, इस घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंच कर गंगा में समाये लोगों को ढूंढने में लग गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि छठ पूजा के लिए घाट की सफाई किया जा रहा था , उसी दौरान यह नाव पुल के पिलर से टकराई। जिसके बाद देखते ही देखते पूरी बोट नदी में समा गई। इसके बाद वहां के कुछ लोग अपनी नाव लेकर नदी में गए और डूब रहे लोगों को बांस और लाइफ जैकेट के सहारे बाहर निकाला। हादसा सुबह साढ़े 7 बजे हुआ।
बताया जा रहा है यहां बालू का अवैध खनन चल रहा था। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। SDRF की टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गंगा का जलस्तर ज्यादा होने की वजह से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। जानकारी के अनुसार 12 से 13 लोग गंगा जल लेने के लिए नाव पर बैठे थे। इनको दूसरी नाव से स्थानीय लोगों की मदद से निकाल लिया गया है। बाकी कुछ लोग उसी नाव से बालू ले जा रहे थे। नाव जब पिलर से टकराई तो 7 से 8 लोग जो तैरना जानते थे वो खुद कूद भाग गए। पुलिस के डर से वो नदी के दूसरे तरफ भाग गए।