मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण
30-Jul-2024 06:38 PM
By First Bihar
PATNA: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव IAS कोचिंग सेंटर में 27 जुलाई को 3 स्टूडेंट्स की मौत कोचिंग की लचर व्यवस्था और लापरवाही के चलते हो गयी थी। कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में अचानक बारिश का पानी भरने से यह घटना हुई थी। मृतकों में 2 छात्राएं और एक छात्र शामिल थे। तेलंगाना की 25 साल की तान्या सोनी और यूपी के अंबेडकर नगर की श्रेया जबकि केरल के रहने वाले छात्र नेविन डालविन के रूप में तीनों की पहचान हुई थी। जिसके बाद कोचिंग मालिक सहित 5 लोगों को अबतक गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस घटना से छात्रों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और कोचिंग वालों से पूछ रहे हैं कि इस तरह की लापरवाही आखिर कब तक देखने को मिलेगी। दिल्ली की घटना के बाद आज पटना के लंगरटोली, मछुआटोली, मुसल्लहपुर और भिखना पहाड़ी इलाके में चल रहे कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया गया। पटना एसडीएम खांडेकर श्रीकांत कुंडलिक के नेतृत्व में पटना के कोचिंग सेंट्ररों की जांच की गयी।
पटना जिला प्रशासन की टीम ने पटना के कोचिंग हब मुसल्लमपुर हाट के कई कोचिंग संस्थानों में अनुमंडल पदाधिकारी पटना के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और अग्निशमन बल के साथ संयुक्त जांच अभियान चलाया। गुरु रहमान समेत अन्य कोचिंग संचालकों के सेंटर का पुलिस, जिला प्रशासन और अग्निशमन की संयुक्त जांच के दौरान सुरक्षा को लेकर लापरवाही नजर आई। छोटे कमरे में सैकड़ो की संख्या में छात्रों को बैठने की व्यवस्था की गयी थी। सुरक्षा और अग्निशमन की सुरक्षा के मानकों की अनदेखी की गयी।
जिला प्रशासन की टीम 15 दिनों के भीतर तमाम कोचिंग सेंटरों का सर्वे करेगी और जांच रिपोर्ट पटना डीएम को सौंपेंगी। वही लापरवाही बरतने वाले कोचिंग के मालिकों को सेंटर बंद करने तक का आदेश दिया जाएगा। कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण करने वाले पदाधिकारी ने बताया कि पटना के मछुआटोली, लंगरटोली, भिखना पहाड़ी और मुसल्लहपुर अहरा में चल रहे कोचिंग संस्थानों का सर्वे किया गया है. जिसमें यह बात निकलकर सामने आई है कि कई कोचिंग का रजिस्ट्रेशन ही नहीं है। बिना रजिस्ट्रेशन के ही कई कोचिंग चल रहा है। कोचिंग एक्ट के तहत इन सभी पर कार्रवाई की जाएगी।
वही कई कोचिंग में एंट्री और एक्जिट गेट एक ही पाया गया है। इन सभी बातों को पटना डीएम के समक्ष रखेंगे। यदि बिल्डिंग वायलॉज का उल्लंघन है या नहीं नगर निगम के माध्यम से नोटिस करके जांच की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कोचिंग में कई अनियमितता मिल रही है जिसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। पदाधिकारी ने बताया कि पटना डीएम ने पटना में चल रहे कोचिंग संस्थानों के सर्वे के लिए टीम का गठन किया है। हम लोगों से सभी कोचिंग संस्थानों से पन्द्रह दिन के भीतर रिपोर्ट मांगा गया है। जितना संभव होगा 15 दिन में मैक्सिमम कोचिंग का सर्वे करेंगे। निबंधित और बिना निबंधित कोचिंग संस्थानों की लिस्ट तैयार की जा रही है। जल्द ही बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे कोचिंग संस्थानों के मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी। 






