ब्रेकिंग न्यूज़

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश

पटना के बैंकों में अब लगेगी कुख्यात अपराधियों की तस्वीर, जो दिनदहाड़े मर्डर की वारदात को देते हैं अंजाम

पटना के बैंकों में अब लगेगी कुख्यात अपराधियों की तस्वीर, जो दिनदहाड़े मर्डर की वारदात को देते हैं अंजाम

08-Dec-2019 10:19 AM

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही है. अपराधियों को अरेस्ट करने के लिए एक से बढ़कर एक तरकीबें निकाली जा रही हैं. अब पटना पुलिस ने शहर के 13 कुख्यात अपराधियों की तस्वीरें सभी बैंकों में लगाने का आदेश दिया गया है. ये तस्वीरें सभी पुलिस थानों में भी लगाई जाएंगी.


रंगदारी, मर्डर और लूट के मामलों में फरार चल रहे कुल 13 कुख्यात अपराधियों को पकड़ने के लिए उनकी तस्वीर लगाने का फैसला किया गया है. ये अपराधी दिनदहाड़े मर्डर की वारदात को अंजाम देते हैं. सभी थानेदारों को इसके लिए विशेष रूप से आदेश जारी किया गया है. ये अपराधी लंबे समय से फरार चल रहे हैं. अपराधियों की तस्वीरें दीघा, कोतवाली, जक्कनपुर, आलमगंज, अगमकुआं, कंकड़बाग, दानापुर, रूपसपुर, फुलवारीशरीफ, नौबतपुर, मसौढ़ी थाने में लगाई जाएंगी. इतना ही नहीं जो हत्याओं में लाइजनर की भूमिका निभाने वाले मुख्य आरोपित भी हैं उनकी भी तस्वीर लगायी जायेगी.


एसएसपी गरिमा मलिक ने कहा कि ने बताया कि अपराधियों की फोटो देखकर जब आम व्यक्ति इसकी पहचान करेंगे तो वे पुलिस को इसकी सूचना देंगे. जिससे पुलिस को अपराधियों को अरेस्ट करने में मदद मिलेगी. बताया जा रहा है कि ये अपराधी बैंकों से रुपये निकालने वाले ग्राहकों की पहले रेकी करते हैं. इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देते हैं.  बैंकों में लगे सीसीटीवी में कई लुटेरे और रेकी करने वाले अपराधियों की तस्वीर कैद हो चुकी है. मर्डर के मामले में भी दुकान और बाजार में लगे सीसीटीवी में इनकी तस्वीरें कैद हुई हैं. इसके बारे में सूचना देने के लिए विभिन्न स्थानों पर  पुलिस स्टेशन, डीएसपी और अन्य वरीय अधिकारियों के नंबर की बोर्ड लगाने का आदेश दिया गया है.