25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
03-May-2024 04:29 PM
By First Bihar
PATNA : पटना के बांसघाट में भीषण अगलगी की घटना में 30 से ज्यादा घर जलकर खाक हो गये। इस दौरान 6 सिंलेडर भी ब्लास्ट हो गए। आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया है, जिसे PMCH में भर्ती कराया गया है। वहीं आग बुझाने के दौरान एक महिला को करंट भी लगा है, जिसे आनन-फानन में पीएमसीएच ले जाया गया। भीषण अगलगी की इस घटना में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
गन्ने का जूस बेचने वाले राकेश का रो-रोकर बुरा हाल है। वह पत्नी के साथ फूट-फूटकर रो रहा था। रोने का कारण पूछे जाने पर राकेश ने बताया कि उसकी भतीजी की शादी थी। कल गुरुवार को ही बैंक ऑफ बड़ौदा से उसने ढाई लाख रुपया कर्ज लिया था। जिसे वह घर में रखे हुए था। अगलगी की घटना में सारा कैश जलकर खाक हो गया। बिलख-बिलखकर रो रहे राकेश को हिम्मद बंधाने की लोग कोशिश कर रहे थे और वह बार-बार बेहोश होकर गिर रहा था। उसकी पत्नी भी राकेश की हालत देखकर परेशान थी। उसकी आंखों से भी आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। हर कोई राकेश की हालत देखकर हैरान था।
रो-रोकर राकेश यही कह रहा था कि वह गन्ने की जूस का ठेला लगाकर किसी तरह परिवार चलाता है। भतीजी की शादी थी। पैसे नहीं थे। इसलिए उसने बैंक से कर्ज लेकर घर में पैसा रखा था। उसे क्या मालूम था कि घर में आग लग जाएगी और सारा पैसा जलकर खाक हो जाएगा। भतीजी की शादी के लिए इस पैसे का इस्तेमाल करना था। लेकिन शादी से पहले ही सारा पैसा जलकर राख में तब्दील हो गया। अगलगी की इस घटना के बाद राकेश काफी सदमे में है। उसे समझ में नहीं आ रहा कि अब उसकी भतीजी की शादी कैसे होगी। यही सोच-सोच कर वह बार-बार बेहोश हो रहा है।
वही घटना के करीब दो घंटे बाद स्थानीय सांसद रविशंकर प्रसाद पहुंचते हैं। अगलगी की घटना के वक्त वह गांधी मैदान के समीप आईएमए हॉल में बीजेपी की जन-आशीर्वाद अभियान कार्यक्रम में थे। लेकिन घटना के दो घंटे बाद वह भी घटनास्थल पर पहुंचे। जब मीडिया ने उनसे बात करनी चाही तो वह मीडिया से बात करने को तैयार नहीं हुए। कहने लगे कि हमें इनकी मदद करने दीजीए। रविशंकर प्रसाद ने पीड़ित परिवारों की क्या मदद की इसकी जानकारी अभी तक नहीं है।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने 25 से ज्यादा दमकल की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि घर में खाना बनाने के दौरान आग लगी है। जो तेज हवा के कारण कई घरों में भी फैल गयी और उसे अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की इस घटना में एक युवक भी झुलस गया है। जिसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वही एक महिला आग बुझाने गयी तो वह करंट की चपेट में आ गयी। जिसे अस्पताल ले जाया गया। अगलगी की इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सरकारी मदद की आस में बैठे हुए हैं। 











