Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी
20-Oct-2023 08:07 PM
By First Bihar
PATNA: कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ को ग्राहकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को मल्टी कुजिन रेस्टोरेंट "द पिकानटे" का शुभारंभ किया गया। बेउर मोड़, अनीसाबाद स्थित इस रेस्टोरेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद रामकृपाल यादव, द पिकानटे के संचालक योगेश कुमार पांडेय, सह संचालक प्रीति कुमारी और रौशन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह एवं युथ आइकॉन अभिमन्यु यादव भी मौजूद रहे।
इस मौके बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने द पिकानटे के सभी कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह रेस्टोरेंट पटनावासियों को एक अलग स्वाद से रूबरू कराएगा। उन्होंने कहा कि पटना में इस तरह के उच्च स्तर के मल्टी कुजीन रेस्टोरेंट के खुलने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधाएं मिल सकेगी। वहीं रेस्टोरेंट के संचालक योगेश कुमार पांडेय ने कहा कि इस रेस्ट्रो कैफे में ग्राहक मल्टी कुजीन का लुत्फ उठा सकेंगे। ग्राहकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं प्रदान करना रेस्टोरेंट का एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि इस रेस्टोरेंट में 51 लोगों के साथ बैठकर खाने की व्यवस्था के साथ ही यहां बर्थडे, एनिवर्सरी, रिंग सेरेमनी सहित अन्य तरह के फंक्शन के लिए भी उचित व्यवस्था है।
वहीं सह संचालक प्रीति कुमारी ने बताया कि यह एक प्योर मल्टी कुजीन रेस्टॉरेंट है, जिसमें हमने मिडिल क्लास फैमली को ध्यान में रखकर कीमत बहुत ही कम रखा है। यह रेस्टोरेंट सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक ग्राहकों के सेवा में खुला रहेगा। यहां खाने के साथ-साथ एक मनमोहक वातावरण की भी व्यवस्था की गी है ताकि ग्राहकों का यहां बिताया हुआ समय एक यादगार पल बन सके। पटनावासियों को यहां पर ऑनलाइन तथा होम डिलीवरी की भी सुविधा प्रदान की जाएगी।सह संचालक रौशन सिंह ने कहा कि जल्द ही बिहार के अन्य शहरों में भी रेस्टोरेंट के विस्तार की योजना है। मौके पर रेस्टोरेंट के कर्मियों सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


