अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
11-Jun-2022 10:09 AM
PATNA: बिहार के 14 नगर निकायों के परिसीमन का प्रारूप शुक्रवार को प्रकाशित किया गया है, जिसमें पटना, मनेर, राजगीर, शिवहर सहित कई जिले शामिल हैं। परिसीमन में पटना नगर निगम के करीब 10 वार्डो की जगह में परिवर्तन किया गया है। 14 हजार वोटरों का दूसरे वाडों में स्थानांतरण किया गया है। वार्ड नंबर 41 के बूथ नंबर 220 और 221 को वार्ड नंबर में 36 में मिला दिया गया है। इसकी वजह से 2400 वोटरों का बदलाव हो गया है।
वार्ड 41 का 1100 मीटर क्षेत्रफल वार्ड 36 में चला गया है। वार्ड 48 के बूथ नंबर 312, 313 और 219 को वार्ड नंबर 36 और 47 में मिला दिया गया है। इसी तरह से आरक्षित वार्ड 51 से बूथ नंबर 283, 284, 285 और 286 को वार्ड 50 में शामिल कर दिया गया है। बार्ड 50 के रे बूथ नंबर 268, 269 और 270 बूथ को दूसरे वार्डो में शामिल कर दिया गया। सबसे अधिक वार्डो का परिसीमन पटना सिटी में इलाके में है। इसकी वजह से 16 हजार से अधिक वोटरों का स्थानांतरण दूसरे वाडों में हो गया है।
परिसीमन पर 24 जून तक आपत्तियां मांगी गई हैं। इसका निस्तारण 14 से 29 जून के बीच किया जाएगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद वार्डों की अंतिम सूची 6 जुलाई को प्रकाशित होगी। इस दौरान वार्डो की सूची एवं मानचित्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई निर्धारित की गई है। आपत्तियां जिला दंडाधिकारी के समक्ष या उनके द्वारा नियक्त अन्य अधिकारियों के सामने की जाएंगी। गौरतलब है कि राज्य में 153 निकायों के गठन का काम पूरा हो चुका है। इस दौरान 228 निकायों की मतदाता सूची भी तैयार की जा चुकी है। आप के प्रवक्ता बबल कमार का कहना है कि बार्डो के परिसीमन की वजह से वहां रहने वाले लोगों को अब दिक्कत होगी।