IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास
25-Apr-2024 02:24 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: गुरुवार को पटना जंक्शन के पास स्थित पाल होटल में लगी आग में झुलस कर अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 15 से अधिक लोग झुलस गए हैं। आग में झुलसे लोगों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मृतकों को आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है। फिलहाल तीन दर्जन से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है।
दरअसल, गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे पटना जंक्शन के पास स्थित पाल होटल में गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई और दर्जनों लोग उसमें फंस गए। गर्म पछुआ हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बिल्डिंग के नीचे खड़ी कई गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
सबसे पहले दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के फायर स्टेशनों से दमकल की और गाड़ियां मंगाई गईं। करीब दो दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियों की मदद से फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान होटल में फंसे 30 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने आग में झुलसे लोगों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया। पुलिस ने हादसे में 6 लोगों के मौत की पुष्टि की है। पटना के सिटी एसपी सेंट्रल चंद्रप्रकाश ने 6 लोगों की मौत की जानकारी दी है।
सिटी एसपी सेंट्रल ने बताया कि अबतक 6 लोगों की इस अग्निकांड में जलकर मौत हो चुकी है जबकि आग में झुसले हुए 18 लोगों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 12 लोगों को तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया है। इनमें से तीन की हालत काफी नाजुक है। अग्निशमन विभाग की डीजी शोभा अहोतकर भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया है। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य चल रही है। आग पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल बिल्डिंग और उसके आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पटना पुलिस की टीम और संबंधित अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं।