Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Bihar News: बिहार में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल; दो की हालत गंभीर bike gang robbery : पटना से सटे इलाके में दिनदहाड़े हीरो शोरूम मालिक से 6 लाख रुपए की लूट, अपराधियों ने बाइक से पीछा कर दिया घटना को अंजाम बिहार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं: गोली लगने से पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, गले के आर-पार हुई बुलेट; हत्या है या आत्महत्या? बिहार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं: गोली लगने से पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, गले के आर-पार हुई बुलेट; हत्या है या आत्महत्या? इंस्टाग्राम स्टोरी बनी मौत का पैगाम: बिहार में अवैध संबंध के कारण दुकानदार की बेरहमी से हत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार Six Lane Bridge : मोकामा-बेगूसराय सिक्स लेन पुल पर जल्द शुरू होगी यह सुविधा, परिवहन मंत्री ने दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: फुलवारी शरीफ में महिला डिग्री कॉलेज की मांग, जानिए शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में क्या दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी
22-Feb-2020 11:35 AM
PATNA : नियोजित शिक्षकों की हड़ताल के बीच पटना जिले के 14 शिक्षकों पर गाज गिरी है। पटना डीईओ ने बाढ़ बीडीओ को प्रखंड के 14 शिक्षकों को बर्खास्त करने का नोटिस देने और उन पर एफआईआर करने के आदेश दिया हैं। इन शिक्षकों पर भी मैट्रिक परीक्षा में लापरवाही बरतने और बाधा पहुंचाने का आरोप है।
पटना के डीईओ ज्योति कुमार ने बाढ़ बीडीओ से 14 नियोजित शिक्षकों को बर्खास्त करने की अनुशंसा की है। इससे पहले 17 फरवरी को दो शिक्षकों को बर्खास्त, चार शिक्षकों को बर्खास्तगी के नोटिस के बाद प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।
शिक्षकों को बर्खास्तगी का नोटिस देने के विरोध में शुक्रवार को महाशिवरात्रि होने के बावजूद तमाम शिक्षक डीईओ कार्यालय में धरने पर बैठे रहे। धरने पर बैठे शिक्षकों ने एकजुट होकर कहा कि हमारी हड़ताल शांतिपूर्ण है। मैट्रिक परीक्षा में कोई बाधा नहीं डाल रहे हैं। इसके बावजूद झूठा आरोप लगाकर शिक्षकों को बर्खास्त किया जा रहा है। शिक्षक धनंजय कुमार ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा में हम कोई बाधा नहीं डाल रहे हैं, इसके बावजूद शिक्षकों पर कार्रवाई हो रही है। समिति के राज्य संयोजक ब्रजनंदन शर्मा ने बताया कि डीईओ कार्यालय में धरने पर शिक्षक बैठे हैं। लेकिन मैट्रिक परीक्षा से संबंधित कार्यों में कोई रुकावट नहीं डाल रहे हैं।
समान काम समान वेतन, सेवा शर्त समेत सात सूत्री मांग को लेकर 24 फरवरी को सभी शिक्षक पटना में एकजुट होंगे। इसकी जानकारी बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के राज्य संयोजक ब्रजनंदन शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि 24 को समिति की समीक्षा बैठक की जायेगी। इसमें समिति के सभी जिलों के अध्यक्ष और महासचिव मंडल के सदस्य शामिल होंगे। इसमें शिक्षकों पर किए जाने वाले शोषण की समीक्षा की जायेगी।