हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
22-Jan-2022 07:30 AM
PATNA : राजधानी पटना में कानून व्यवस्था की स्थिति क्या है इस बात का अंदाजा आपको हर दिन होने वाली अपराधिक घटनाओं और दूसरे मामलों को लेकर लग सकता है। पटना के राजीव नगर इलाके में शुक्रवार को दो गुटों के बीच फायरिंग हुई। पांच से छह राउंड गोलियों की आवाज स्थानीय लोगों ने सुनी लेकिन पटना पुलिस को इसकी जानकारी तक नहीं। राजीव नगर इलाके के नेपाली नगर में आवास बोर्ड की जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुटों में भिड़ंत की खबर है।
दरअसल राजीव नगर और खास तौर पर आवास बोर्ड की जमीन पर कब्जे को लेकर हर हफ्ते कोई न कोई घटना होती रहती है। शुक्रवार की शाम की ऐसी घटना हुई इस घटना में दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग भी हुई। हालांकि राजीव नगर के थानेदार सरोज कुमार ने फायरिंग की बात को खारिज किया है। उनके मुताबिक दो गुटों के लिए लोग जमीन पर कब्जे के लिए जमे हुए थे। पुलिस को जानकारी मिली तो मौके पर पहुंची लेकिन तब तक दोनों गुट वहां से निकल चुके थे।
चंद रोज पहले ही राजीव नगर थाना इलाके में ही जमीन कब्जे को लेकर गोलीबारी की घटना हुई थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। नेपाली नगर और उसके आसपास के इलाकों में गोलीबारी की घटना आम हो चुकी है और जमीन को लेकर यहां किसी भी दिन कोई बड़ी घटना हो सकती है।