बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
24-Dec-2020 07:15 AM
PATNA : पटना में जिस महिला सिपाही ने अपने साथ रेप को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी उसने अब यू टर्न ले लिया है। महिला सिपाही ने जांच के दौरान 161 के तहत जो बयान दर्ज कराया है उसमें कहा है कि वह अपनी मर्जी से होटल गई थी। सिपाही राजीव उसे जबरन नहीं ले गया था। पति ने फोन पर कुछ कह दिया था इसलिए वह टेंशन में आ गई थी। कोर्ट में भी महिला सिपाही का बयान 164 के तहत रिकॉर्ड कराया गया है हालांकि उसने अपना मेडिकल टेस्ट कराने से इंकार कर दिया है। महिला सिपाही ने यह बात जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों को भी लिखकर दे दिया है।
उधर महिला सिपाही के साथ होटल में पकड़े गए सिपाही राजीव कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। 376 का केस दर्ज होने और उसके जेल जाने के बाद सहरसा एसपी ने यह कार्रवाई की है। सहरसा एसपी ने बताया है कि सिपाही राजीव के बारे में पुलिस लाइन से पूरी जानकारी मांगी गई है। राजीव रविवार तक सहरसा पुलिस लाइन में था। सोमवार को बिना छुट्टी के ही वहां से गायब हो गया। सहरसा एसपी अब इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं जबकि महिला सिपाही के बयान के बाद सिपाही राजीव के लिए अब राहत की खबर है।
राजीव सहरसा पुलिस लाइन में है जबकि महिला सिपाही का सासाराम में महिला बटालियन के अंदर तैनात है। सासाराम में ही दोनों की दोस्ती हुई थी। 4 साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों को पुलिस ने पटना के एक होटल से पकड़ा था। महिला सिपाही ने जिस तरह सहमति से संबंध की बात कही है इस मामले में अब राजीव को राहत मिलनी तय है।