ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे

Home / news / BIHAR NEWS : पटना-बख्तियारपुर हाईवे पर हादसा, विसर्जन देखकर लौट रहे युवक की...

BIHAR NEWS : पटना-बख्तियारपुर हाईवे पर हादसा, विसर्जन देखकर लौट रहे युवक की मौत; दोस्त की हालत गंभीर

13-Nov-2024 02:08 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों कि जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पटना-बख्तियारपुर स्टेट हाईवे से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सडक दुर्घटना में एक युवक कि मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। 


जानकारी के अनुसार, पटना-बख्तियारपुर स्टेट हाईवे के फतुहा थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। इसकी पहचान 26 वर्षीय रोहित राज के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक कि पहचान बाइक पर सवार अनुज कुमार (22) के रूप में हुई है। यह मृतक का दोस्त बताया जा रहा है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब रोहित भगवान भास्कर की प्रतिमा का विसर्जन देखने के बाद वापस घर लौट रहा था।


बताया जा रहा है कि रोहित और अनुज की बाइक से कहीं जा रहे थे उसी समय बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर गए। इस हादसे कि वजह यह रही कि इनके बाइक के सामने अचानक से एक व्यक्ति आ गया, जिससे रोहित बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और दुर्घटना हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसघटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल युवक को फतुहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।


इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाते वक्त रोहित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि अनुज को पटना के NMCH में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। रोहित की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर है।