ब्रेकिंग न्यूज़

अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Home / news / पटना हाईकोर्ट में सोमवार से फिजिकल सुनवाई, जानिए कैसे काम करेगा कोर्ट

पटना हाईकोर्ट में सोमवार से फिजिकल सुनवाई, जानिए कैसे काम करेगा कोर्ट

03-Jan-2021 09:03 AM

PATNA : कोरोना महामारी के दौर में पटना हाईकोर्ट वर्चुअल तरीके से काम कर रहा था, लेकिन अब अरसे बाद पटना हाईकोर्ट में फिजिकल सुनवाई की शुरुआत होने जा रही है. नए साल में 4 जनवरी से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के साथ पटना हाईकोर्ट में फिजिकल सुनवाई शुरू होगी. फिलहाल दो हफ्तों के लिए व्यवस्था की गई है.

फिजिकल सुनवाई के लिए पटना हाई कोर्ट के 23 कोर्ट रूम को तैयार कर लिया गया है। कोर्ट रूम में केवल वैसे वकीलों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी जिनका केस सुनवाई के लिए लिस्टेड होगा.

इस दौरान हफ्ते में 4 दिन सभी जजों के समक्ष केवल 25 अपराधिक मामलों की अर्जियां ही सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की जाएंगी. जबकि गुरुवार को सभी जज 25-25 सिविल मामलों की सुनवाई करेंगे. चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में भी 25 पीआईएल तथा अन्य मामलों की सुनवाई होगी. अगर यह प्रयोग कारगर रहा तो इस व्यवस्था को आगे बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा. लेकिन इन सब के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई का सिलसिला जारी रहेगा.

अभी तक की जानकारी के अनुसार अदालत में 8 कुर्सियां ही लगेगी, इसका मतलब है कि 17 वकीलों को खड़े होकर ही काम करना. जजों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक न्याय कक्ष में काफी तब्दीली की गई है. जहां न्यायाधीश बैठेंगे उसे स्टेज का रूप दिया गया है.  सभी फाइलों को सैनिटाइजज किया जाएगा.