ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

BPSC Clerk: बीपीएससी क्लर्क भर्ती के लिए इस दिन से आवेदन प्रक्रिया शुरू, चूक मत जाना मौका

BPSC Clerk: बीपीएससी ने क्लर्क के 26 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। 8 से 29 जुलाई तक होगा ऑनलाइन आवेदन, इंटरमीडिएट और कंप्यूटर ज्ञान जरूरी। 40,000 से अधिक आवेदनों पर दो चरणों में होगी परीक्षा।

BPSC Clerk
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

BPSC Clerk: बिहार लोक सेवा आयोग ने क्लर्क के 26 रिक्त पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक अभ्यर्थी 8 जुलाई से 29 जुलाई 2025 तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन और दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है ताकि कोई त्रुटि न होने पाए।


शैक्षणिक योग्यता के लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, साथ ही कंप्यूटर संचालन और टाइपिंग का ज्ञान भी जरूरी है। आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम अनारक्षित पुरुषों के लिए 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और अनारक्षित महिलाओं के लिए 40 वर्ष, तथा अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए 42 वर्ष निर्धारित की गई है।


आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि 40,000 से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो परीक्षा दो चरणों प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा में आयोजित होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति और कंप्यूटर से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि मुख्य परीक्षा में टाइपिंग टेस्ट और लिखित परीक्षा शामिल होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार 19,900-63,200 रुपये के वेतनमान में नियुक्ति मिलेगी।