ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Patna Airport: 'पटना एयरपोर्ट पर बम है, जल्द फट सकता है', ईमेल से मिली धमकी से मचा हड़कंप

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हवाई अड्डा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. यह धमकी एक संदिग्ध ईमेल के माध्यम से दी गई थी, जिसमें साफ लिखा था कि एयरपोर्ट पर बम रखा गया है.

Patna Airport
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हवाई अड्डा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। यह धमकी एक संदिग्ध ईमेल के माध्यम से दी गई थी, जिसमें साफ लिखा था कि एयरपोर्ट पर बम रखा गया है और वह जल्द फटने वाला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कड़ी सुरक्षा जांच शुरू कर दी है।


ईमेल आने के बाद एयरपोर्ट के अधिकारियों ने पूरे परिसर में व्यापक छानबीन की, लेकिन जांच के दौरान कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। इसके बाद भी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कल देर रात इस पूरे मामले में हवाई अड्डा थाना में केस दर्ज किया गया है।


फिलहाल, पुलिस उस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। तकनीकी जांच, आईपी ट्रेसिंग और अन्य साइबर फोरेंसिक तरीकों से आरोपी की खोज की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान होते ही उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


इस बीच, पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है। यात्रियों और स्टाफ को अतिरिक्त सुरक्षा जांच के लिए कहा गया है ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। अधिकारियों ने जनता से भी अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दें।


पटना एयरपोर्ट पर हुई इस बम धमकी की घटना के बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और लगातार जांच जारी है। पुलिस और प्रशासन जल्द इस मामले में स्थिति साफ करने के लिए सभी जरुरी कदम उठा रहे हैं।

रिपोर्ट- प्रेम राज