ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / news / पटना- हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का दूसरा ट्रायल रन आज, जाने स्टॉपेज और...

पटना- हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का दूसरा ट्रायल रन आज, जाने स्टॉपेज और किराया

12-Aug-2023 08:44 AM

By First Bihar

PATNA : पटना से हावड़ा के बीच प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस का दूसरा ट्रायल रन आज होने वाला है। इसके बाद इस ट्रेन का किराया और एक्चुअल रनिंग डेट तय किया जाएगा। यह ट्रेन पटना मोकामा, लखीसराय,किऊल, जसीडीह होते हुए हावड़ा तक का सफर तय करेगी। यह शेड्यूल ट्रायल रद्द में तय हुआ है फाइनल  शेड्यूल किराया तय होने के बाद और एग्जैक्ट रनिंग डेट जारी होने के बाद तय किया जाएगा।


मिली जानकारी के अनुसार, पटना से हावड़ा के बीच चेयर कार का किराया 1460 रुपये के आसपास होगा जबकि एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2650 रुपये होगा। कैटरिंग शुल्क समेत किराया कितना होगा इसे लेकर अगले एक-दो दिनों में अंतिम रूप से निर्णय हो जाएगा। बिहार में इस ट्रेन का ठहराव चार स्टेशनों पर होगा, जबकि पश्चिम बंगाल में सिर्फ एक स्टेशन पर ही होगा। उद्घाटन की तिथि के लिए जोनल रेलवे केंद्रीय निर्देशों के इंतजार में है।


वहीं, हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना जंक्शन से खुलेगी। इसके अलावा पटना साहिब में भी दो मिनट के लिए इसका ठहराव होगा। इसके अलावा मोकामा, लखीसराय, जसीडीह, आसनसोल में भी दो-दो मिनट का स्टोपेज होगा। यह शेड्यूल ट्रायल रन के लिए तय हुआ है, फाइनल समय सारणी अंतिम में जारी की जाएगी।

आपको बताते चलें कि, यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना-रांची के मुकाबले तेज गति से दौड़ेगी। इसकी औसत रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। पटना-रांची मार्ग पर वंदे भारत की रफ्तार 62 से 63 किलोमीटर प्रति घंटे ही है। पहले ट्रायल रन के बाद यह देखा गया कि पटना से हावड़ा के बीच में इस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रति घंटे है, जबकि न्यूनतम रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे है।