बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
15-Dec-2019 02:04 PM
PATNA : राजधानी के चर्चित गैंगरेप मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस की स्पेशल टीम ने अश्विनी सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पीड़िता का प्रेमी विपुल समेत दो आरोपियों ने सरेंडर कर दिया था. जबकि तीसरे आरोपी अमन भूमि को पटना पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट किया था. गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.
फरार दोनों आरोपी अश्विनी और अमन अरेस्ट
वारदात पटना के पाटलिपुत्र थाना इलाके की है. जहां नेहरू पथ में छात्रा के साथ उसके बॉयफ्रेंड और उसके तीन दोस्तों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था. प्रेमी समेत दो आरोपियों के सरेंडर के बाद पुलिस इस मामले में फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों अमन भूमि और अश्विनी सिंह राजपूत को अरेस्ट करने के लिए लगातार हाथ-पैर मार रही थी. पुलिस ने अमन को शनिवार के दिन बिहटा रेलवे स्टेशन से जबकि अश्विनी सिंह राजपूत को पटना से रविवार को अरेस्ट किया.
मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि
पटना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके परिवार वालों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी. अश्विनी सिंह राजपूत के गांव छपरा में पहले से ही टीम मौजूद थी. उधर आरोपी बॉयफ्रेंड विपुल के पिता शेखर सुमन ने विपुल और पीड़िता के बीच हुई बातचीत की कॉल रिकार्डिंग पुलिस को सौंपी है. इस ऑडियो में पीड़िता और प्रेमी विपुल आपस में झगड़ा कर रहे हैं. पुलिस ने इस ऑडियो को एफएसएल में जांच के लिए भेजा है. इधर, दूसरी ओर पीएमसीएच ने छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट महिला थाने को सौंप दी है. रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि कर दी गयी है. पुलिस ने रिपोर्ट एसएसपी कार्यालय को भेजी है.