LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
17-Aug-2021 09:05 AM
PATNA : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो यानी कि विजिलेंस के हत्थे चढ़े घूसखोर इंजीनियर रविंद्र की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. निगरानी विभाग के अधिकारी इसकी कुंडली खंगालने में जुटे हैं. लाखों-करोड़ों की अकूत संपत्ति जुटाने वाले इस इंजीनियर के पास से 5 मिलियन रुपये के सोना और चांदी बरामद किये गए हैं.
सोने-चांदी के शौकीन रिश्वतखोर इंजीनियर रविंद्र के पास से 1.5 किलोग्राम सोने के गहने और 4 किलोग्राम चांदी बरामद की गई है. घूसखोर इंजीनियर रविंद्र ने अपनी काली कमाई से करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी का गहना बनायाम जो इसके घर की तलाशी के दौरान निगरानी के हाथ लगे. यह सोना चांदी अब विजिलेंस के कब्जे में है.

निगरानी ब्यूरो ने इस मामले में और अधिक जानकारी जुटाने में लगी है. 1.43 करोड़ रुपये कैश भी बरामद किये गए थे. जबकि इसकी पत्नी और बच्चों और खुद इसके नाम के बैंक खातों में करीब 53 लाख रुपये जमा हैं. इसके अलावा घूसखोर इंजीनियर रविंद्र और इसकी पत्नी के नाम से 20 लाख के फिक्स डिपॉजिट के कागजात भी हाथ लगे हैं.

निगरानी ब्यूरो के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निगरानी ब्यूरो को कार्यपालक अभियंता के आवास से स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक के साथ ही कुछ अन्य प्राइवेट बैंक के जिन बैंक खाते मिले थे वे सभी फ्रिज करा दिए गए हैं. इस संबंध में ब्यूरो कार्यालय से संबंधित बैंकों को लिखित सूचना भेजी जा चुकी है.

माना जा रहा है कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के रडार पर पुल निर्माण निगम के इंजीनियर रवींद्र कुमार वर्ष 2019 से ही था. निगरानी ब्यूरो के सूत्रों के अनुसार दो साल पहले से ही रवींद्र कुमार की चल-अचल संपत्ति की जांच शुरू कर दी गयी थी और जमीन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और साक्ष्य जुटाए जा रहे थे. साल 2004 में नौकरी में आने के बाद इंजीनियर रवींद्र कुमार ने एक के बाद एक आठ प्लॉट खरीदा.