हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
20-Jan-2022 08:30 AM
PATNA : खबर पटना जिला प्रशासन से जुड़ी हुई. पटना डीएम के निर्देश पर सरकारी महकमों में ड्यूटी से गायब रहने वाले लोगों की चेकिंग की गई और इस चेकिंग के दौरान 77 कर्मी ड्यूटी से गायब पाए गए हैं. अब इन कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है. पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर धावा दल का गठन किया गया था. मंगलवार की सुबह 10:45 बजे यह टीम जिला अनुभाजन कार्यालय विकास भवन घंटाघर की अलग-अलग शाखाओं के निरीक्षण पर निकली थी. कार्यालय खुलने के समय से ज्यादा वक्त होने के बावजूद कुल 77 कर्मी ड्यूटी नही आ आए. नवल ने इसकी रिपोर्ट तत्काल डीएम को भेजी और अब आगे की कार्रवाई की गई है.
पटना डीएम ने तत्कालीन 77 कर्मियों के 1 दिन के वेतन को रोकने का आदेश दिया है. इन सभी कर्मियों को शोकोज जारी करने के लिए भी कहा गया है. कर्मियों से पूछा गया है कि वह कार्य स्थल पर मौजूद नहीं थे. लिहाजा उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए अगर जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पटना समाहरणालय और इससे जुड़े कार्यालयों सहित अनुमंडलों और प्रखंडों में स्थित कार्यालय में सरकारी अधिकारी-कर्मी समय से आते हैं या नहीं, इसकी जांच के लिए धावा दल बनाया गया है. पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने इस दल को निर्देश दिया है कि हर दिन समाहरणालय और इससे संबद्ध कम से कम तीन-चार शाखाओं का औचक निरीक्षण होगा. औचक रूप से जिला स्तरीय अन्य कार्यालयों जैसे सिविल सर्जन कार्यालय, अस्पतालों, कार्यपालक अभियंता के कार्यालय, मत्स्य, सहकारिता कार्यालय का निरीक्षण करें.