ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Home / news / पटना DPS की मनमानी, नोटिस के बाद भी अभिभावकों से वसूले गाइडलाइन से...

पटना DPS की मनमानी, नोटिस के बाद भी अभिभावकों से वसूले गाइडलाइन से बाहर जाकर फीस

11-Apr-2020 08:38 AM

PATNA : कोरोना संकट को देखते हुए एक तरफ कई शहरों में  स्कूल प्रबंधन से 1 महीने की फीस माफ करने का आग्रह किया जा  है. लेकिन इसके ठीक विपरीत पटना के DPS ने सरकार के आदेश का उल्लंघन करते हुए न सिर्फ बेतहाशा फीस में बढ़ोतरी की बल्कि नोटिस के बाद भी अभिभावकों से शुल्क की वसूली कर ली. शुक्रवार को सभी अभिभावकों के अकाउंट से सारे शुल्क एक बार में ही काट लिए गए. 



स्कूल के इस मनमानी के खिलाफ सारे अभिभावक आरडीडीई के कार्यालय में फोन करते रहे पर गुड फ्राइडे होने के कारण कार्यालय बंद था और शिकायत दर्ज नहीं हो सकी. पटना के डीपीएस स्कूल प्रबंधन ने शनिवार को अपना नया स्कूल फीस का स्ट्रक्चर जारी किया था, जिसमें सरकार के आदेश का उल्लंघन करते हुए 7 फिसदी से अधिक फीस में बढ़ोतरी की गई थी.सरकार के आदेश के अनुसार स्कूल 1 साल में 7 फिसदी  से अधिक अपने फीस में बढ़ोतरी नहीं कर सकते हैं, लेकिन इन सब के ठीक विपरीत डीपीएस ने सरकार के आदेश को नजरअंदाज करते हुए मिसलेनियस फीस में 18.75 फिसदी और ट्रांसपोर्टेशन फीस में 17 फिसदी की बढ़ोतरी की थी. जिसके बाद स्कूल को नोटिस भेजा गया था. मगर नोटिस का जवाब तो दूर स्कूल ने एक साथ सारे फीस भी अभिभावकों से वसूल लिए. 

बता दें कि बिहार निजी विद्यालय समिती की वर्तमान गाइडलाइन के मुताबिक कोई भी स्कूल 7 फिसदी से अधिक प्रबंधन शुल्क में बढ़ोतरी नहीं कर सकते हैं. यदि कोई स्कूल ऐसा कर रहा है तो अभिभावक इसकी शिकायत rdde.patna@gmail.com पर कर सकते हैं. इसकी जांच की जाएगी और सही शिकायत पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी.