ब्रेकिंग न्यूज़

पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए

प्रशासन ने पटना जंक्शन इलाके के दूध मार्केट को तोड़ा, विक्रेताओं के समर्थन में उतरे तेजस्वी

22-Aug-2019 12:42 PM

By 9

PATNA: करीब 46 दिनों के राजनीतिक वनवास के बाद मंगलवार शाम पटना पहुंचे राजद नेता तेजस्वी एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं. बुधवार को प्रशासन की तरफ से पटना जंक्शन स्थित दूध मार्केट को तोड़ने के बाद तेजस्वी यादव दूध विक्रेताओं को भरोसा देने उनसे मिलने वहां पहुंच गए और लोगों के साथ धरने पर बैठ गए. तेजस्वी यादव के साथ धरने पर बैठे उनके समर्थकों ने राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की. इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार ने दूध विक्रेताओं के साथ ज्यादती की है. उन्होंने कहा कि सैंकड़ों परिवार दूध बेचकर अपना परिवार चलाते हैं लेकिन सरकार ने इन विक्रेताओं को कोई मौका नहीं दिया. वहीं दूध विक्रेताओं ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि सरकार ने उन्हें अपना सामान ले जाने का मौका नहीं दिया जिसके चलते उनका काफी सारा सामान बर्बाद हो गया. बता दें कि पटना जिला प्रशासन शहर के अलग-अलग हिस्सों में सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है. बुधवार को ऐसा ही अभियान पटना जंक्शन इलाके में चलाया गया जहां न्यू मार्केट इलाके में स्थित सालों पुराने दूध मार्केट को प्रशासन ने  तोड़ दिया.