ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

पटना के डीईओ को हुआ कोरोना, जिला शिक्षा कार्यालय संक्रमण के कारण हुआ बंद

17-Jan-2021 07:20 AM

PATNA : कोरोना संक्रमण के कारण पटना के जिला शिक्षा कार्यालय को बंद कर दिया गया है। पटना के डीईओ शुक्रवार को संक्रमित पाए गए. जिसके बाद कार्यालय के कई स्टाफ की कोरोना की जांच कराई गई। शनिवार को संक्रमण बढ़ने के बाद कार्यालय को बंद कर दिया गया है. जिला शिक्षा कार्यालय बंद करने की सूचना तमाम कर्मियों को दे दी गई है। अब पूरे ऑफिस को सेनीटाइज करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 


पिछले 2 हफ्ते में जिला शिक्षा कार्यालय के अंदर कोरोना का जबरदस्त संक्रमण फैला है। अब तक कब 15 से ज्यादा कर्मी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। डीईओ के पहले डीपीओ भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। पटना के सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ को कोरोना हुआ था। जिसके बाद अन्य कर्मी भी इसकी चपेट में आए। मौजूदा संक्रमण को देखते हुए पटना जिला शिक्षा कार्यालय को 18 जनवरी तक बंद करने का फैसला किया गया है। सेनिटाइजेशन के बाद 19 जनवरी को कार्यालय फिर से खुलेगा।


एक तरफ देश के तमाम राज्यों के साथ-साथ बिहार में कोरोना वैक्सीन लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है तो वहीं दूसरी तरफ से संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पटना में हर दिन लगातार कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं और इनमें से कई की मौत का सिलसिला भी जारी है।