मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
07-Dec-2024 03:10 PM
By First Bihar
PATNA: ट्रैफिक जाम के कारण लोग परेशान रहते हैं। सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारे लग जाती है। जिससे लोगों का समय भी बर्बाद होता है लेकिन पटना में ट्रैफिक जाम की वजह से अगवा लड़की की जान बच गयी। डिक्की खोलकर अपहर्ताओं के चंगुल से वो किसी तरह भागी। हैरान कर देने वाला मामला पटना से सटे बिहटा के राघोपुर बाजार का है।
जहां कार सवार बदमाशों ने एक चौथी कक्षा की छात्रा का अपहरण उस वक्त कर लिया जब वो पैदल अपने घर जिनपुरा से स्कूल जा रही थी। बदमाशों ने लड़की को कपड़ा सुंघाकर बेहोश कर दिया और डिक्की में रखकर वहां से भाग निकले। तभी बिहटा के राघोपुर बाजार के पास भीषण जाम में कार घंटों फंसी रही। कार की डिक्की में बंद छात्रा को जब होश आया तो उसने सूझबूझ से काम लेते हुए किसी तरह डिक्की को खोल दिया और वहां से भाग निकली। लेकिन अपहर्ताओं को इसकी भनक तक नहीं लगी।
वहां से भागकर छात्रा बाजार गई और वहां से किसी के फोन से घटना की जानकारी परिजनों को दी। बच्ची की मां ने तुरंत इसकी सूचना पहले स्कूल को दी फिर बिहटा थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी। हालांकि बिहटा थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने इस मामले को संदिग्ध बता रहे हैं। उनका कहना है कि राघोपुर बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच पुलिस कर रही है। लड़की के मुताबिक अपहर्ताओं ने जिस कार से उसे अगवा किया था उस कार की पहचान सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से की जा रही है। कार की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वही बिहटा थाने में छात्रा की मां ने शिकायत दर्ज कर यह बताया कि उनकी दो बेटियां रोजाना पैदल ही घर से स्कूल जाती है। छोटी बेटी जब स्कूल जा रही थी तब कुछ कार सवार अपराधियों ने बेटी को रोककर पता पूछने लगा फिर मुंह पर कपड़ा सुंघाकर बेटी को बेहोश कर दिया और कार की डिक्की में बंद कर दिया। बच्ची को ले जाने के दौरान बदमाशों को यह पता नहीं था कि बिहटा के राघोपुर बाजार के पास जाम लगा हुआ है। कार घंटों जाम में फंसी रही इसी बीच उनकी बेटी को होश आया और किसी तरह वो डिक्की से बाहर निकल गयी और बाजार में जाकर उसने घर पर फोन कर घटना की जानकारी। छात्रा की मां ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।