मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
09-Dec-2024 03:18 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में चोरी की घटनाएं आम हो चुकी है। यूं कहे कि आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। बेखौफ होकर बदमाश घरों में चोरी कर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। चोरी के कम मामले का ही खुलासा हो पाता है जबकि ज्यादात्तर मामले का पुलिस उद्भेदन नहीं कर पाती वो सीसीटीवी के भरोसे रह जाती है जिसका फायदा उठाते हुए बदमाश फिर दूसरी चोरी की घटना को अंजाम देने में लग जाता है। बंद घरों में चोरी के बाद अब बदमाश दुकानों को निशाना बना रहे हैं।
पटना के बिहटा में शटर काटकर मोबाइल दुकान में भीषण चोरी की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है। घटना IIT थानाक्षेत्र के सिकरिया चौक का है जहां मोबाइल दुकान का शटर काटकर उसमें रखे 2 लाख रुपये का स्मार्टफोन और 1 लाख कैश की चोरी कर बदमाश नौ दो ग्यारह हो गया। चोरी की घटना की जानकारी सुबह में मोबाइल दुकानदार सोनू को मिली। जिसके बाद दौड़े भागे वो अपनी दुकान पर पहुंचे और वहां की स्थिति को देखा तो पांव तले जमीन खिसक गई।
दुकानदार ने देखा की दुकान का शटर काटकर चोर दुकान में घुसा और घटना को अंजाम दिया। पीड़ित दुकानदार सोनू ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इलाके में लगे सीसीटीवी को खगंलाने में लग गयी। मोबाइल दुकान में चोरी की भीषण घटना के बाद दुकानदार काफी दहशत में हैं और पुलिस से गश्ती बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।