ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Patna Crime: मनेर में लूटपाट के दौरान ग्राफिक्स डिजाइनर को मारी गोली, अस्पताल...

Patna Crime: मनेर में लूटपाट के दौरान ग्राफिक्स डिजाइनर को मारी गोली, अस्पताल में जिन्दगी और मौत से जूझ रहा युवक

09-Dec-2024 02:40 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में अपराधी इतने बेलगाम हो गये हैं कि एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं ऐसा लगता है मानो अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है। ताजा मामला पटना से सटे मनेर का है जहां एनएच-30 स्थित श्रीनगर इलाके में लूटपाट के दौरान बाइक सवार को अपराधियों ने गोली मार दी है।


गोली लगने के बाद युवक सड़क पर गिर गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इससे पहले अपराधियों ने युवक का लैपटॉप और बाईक लूट लिया और मौके से फरार हो गये। घायल युवक मनेर के महीनावा गांव निवासी सुरेश साव का 20 वर्षीय पुत्र कुंदन है। जो पटना में ग्राफिक्स डिजाइनर का काम करता है। चचेरे भाई की बारात में शामिल होने के लिए वो ऑफिस से घर लौट रहा था तभी अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गोली मार दी। 


बताया जाता है कि कुंदन को कमर में गोली मारी गयी है। पहले स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे मनेर अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे राजाबाजार स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग में ले गये जहां युवक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा है जहां कुंदन जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है। 


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मनेर पुलिस ने परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली और मामले की छानबीन शुरू की। वही घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। परिजन मामले की जांच की मांग कर रहे हैं वही पुलिस यह दावा कर रही है मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा और आरोपी सलाखों को पीछे होंगे।