Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से रिहा हुए राजपाल यादव, क्या रहा पहला रिएक्शन? Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से रिहा हुए राजपाल यादव, क्या रहा पहला रिएक्शन? BIHAR NEWS: बिहार में जज ने दिखाई दरियादिली, कोर्ट में जाने से असमर्थ 90 साल के बुजुर्ग तक खुद पहुंचे, वहीं लगा दी आदालत Bihar News: रेरा बिहार ने Green Homes Developers पर लगाया 5 लाख का जुर्माना, 60 दिनों में जमा करने का आदेश Bihar Crime News: बिहार में 33 साल तक चला 225 रुपये की छिनतई का केस, दो आरोपित स्वर्ग सिधार गए; तीन बरी Bihar Crime News: बिहार में 33 साल तक चला 225 रुपये की छिनतई का केस, दो आरोपित स्वर्ग सिधार गए; तीन बरी प्यार में पागल मामी-भांजे का घिनौना कांड: आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर कर दिया नानी का मर्डर Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव, कार से खींचकर महिला को मारी गोली; प्रेम प्रसंग का मामला Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव, कार से खींचकर महिला को मारी गोली; प्रेम प्रसंग का मामला Patna Police News: पटना पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान, चोरी और छिनतई हुए 100 मोबाइल बरामद; लोगों के चेहरों पर लौटी खुशी
06-May-2021 04:34 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने 15 मई तक पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाया है। इस दौरान लोगों से घर में रहने और लॉकडाउन का पालन करने की अपील की जा रही है। इस महामारी के बीच एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में रोजगार सृजन एवं लॉकडाउन के दौरान चलाए जा रहे सामुदायिक किचन के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की गयी। इस बैठक में डिप्टी सीएम रेणु देवी, तारकेश्वर प्रसाद समेत कई अधिकारी शामिल हुए।

कोरोना महामारी को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। जिसमें रोजगार सृजन और सामुदायिक किचन से संबंधित बातों पर चर्चा हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से हुई इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए। लॉकडाउन में हर मजदूर को काम मिले और सामुदायिक किचन के माध्यम से गरीबों को भोजन उपलब्ध कराई जाए इसे सुनिश्चित करने की बात मुख्यमंत्री ने कही।

ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी गरीब लोगों को काम मिले उन्हें किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो समीक्षा बैठक में इस बात की चर्चा की गयी। वही श्रमिकों का पारिश्रमिक ससमय मिले इसे भी सुनिश्चित करने की बात सीएम ने बैठक के दौरान कही। सात निश्चय पार्ट-2 एवं जल-जीवन- हरियाली अभियान के साथ-साथ अन्य कई सरकारी योजनाओं के तहत चलाए जा रहे निर्माण कार्यों में भी अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएं जाने की बात कही गयी। माइकिंग के जरीये गांव-गांव तक रोजगार की उपलब्धता को लेकर लोगों को जानकारी देने का भी निर्देश दिया गया।