हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल
13-Mar-2024 08:57 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: पटना सिविल कोर्ट ट्रांसफार्मर ब्लास्ट मामले को लेकर मानवाधिकार आयोग में याचिका दायर की गयी है और मामले की उच्चस्तरीय जांच किये जाने और बिजली विभाग के पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गयी है। मुजफ्फरपुर के मानवाधिकार मामलों के अधिवक्ता एस. के. झा ने राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग में इस संबंध में याचिका दायर की है।
पटना सिविल कोर्ट परिसर में हुए ट्रांसफार्मर ब्लास्ट मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा। इस घटना में एक अधिवक्ता की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक अधिवक्ता और मुंशी घायल हो गये। मुजफ्फरपुर के मानवाधिकार मामलों के अधिवक्ता एस. के. झा ने इस पुरे मामले के सम्बंध में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली एवं बिहार मानवाधिकार आयोग, पटना में अलग-अलग याचिका दायर की है।
याचिका दायर कर मामले की उच्चस्तरीय जाँच की मांग की गयी है। साथ ही बिजली विभाग के पदाधिकारियों पर कार्रवाई की माँग की गई है। वही मृतक एवं घायलों के परिजनों को आपदा राहत कोष सहित सरकार के अन्य विभागों से मिलने वाली आर्थिक सहायता एवं मुआवजे की माँग की गयी है। मानवाधिकार के अधिवक्ता एस. के. झा ने बताया कि यह घटना बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुई है। इस लापरवाही के कारण आज हमनें एक विद्वान साथी को खो दिया है।