ब्रेकिंग न्यूज़

मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण

सांझेपन की उड़ान: पटना सिटी में संगत-पंगत का कार्यक्रम, मिलेट्स स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद आहार है: डॉ. खादिर वली

सांझेपन की उड़ान: पटना सिटी में संगत-पंगत का कार्यक्रम, मिलेट्स स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद आहार है: डॉ. खादिर वली

24-Nov-2024 05:50 PM

By First Bihar

PATNA: मिलेट मैन के नाम से प्रसिद्ध पद्मश्री डाॅ खादिर वली ने कहा कि मिलेट्स स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद आहार है। खान पान हमारी बीमारियों की जड़ हैं। उचित आहार का उपयोग कर हम बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। मैं आपकी रसोई में वैद्य बैठाने की मुहिम में निकला हूँ ताकि आपको बार - बार डाॅक्टर के पास जाने की जरूरत न पड़े। डाॅ खादिर वली यहाँ आदि चित्रगुप्त मंदिर , पटना सिटी में आयोजित संगत पंगत में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।


डाॅ खादिर ने कहा कि बाजार ने हमारा किचन बिगाड़ दिया है और स्वाद ने शरीर। जानते समझते हुए भी फास्ट फूड खाकर हम बीमार हो रहे हैं और जीवन भर की कमाई डाॅक्टरों को सौंप कर कंगाल हो रहे हैं। हमें आनेवाली पीढ़ियों की जिन्दगी सुरक्षित बनाने के लिए मिलेट्स को अपने भोजन में अपनाना चाहिए। 


उन्होंने कहा कि खेती का उद्देश्य खाने के लिए होना चाहिए, बेचने के लिए नहीं। शरीर स्वस्थ रहेगा तो किसी भी उपाय से पैसा कमाया जा सकता है लेकिन शरीर खराब रहेगा तो संसार का सारा ऐश्वर्य धरा का धरा रह जाएगा। इसलिए किसानों को अपनी सोच बदलनी होगी। मिलेट्स की खेती के लिए आगे आना होगा। मिलेट्स का रकबा बढ़ाना होगा। 


उन्होंने जोर देकर कहा कि देश को निरोग डाॅक्टर नहीं किसान बना सकते हैं। डाॅक्टर बीमारियों को दवा देकर दबा देते हैं जबकि मिलेट्स बीमारियों को जड़ से समाप्त कर देता है।इसीलिए हमारे प्रधानमंत्री श्री अन्न को बढ़ावा देने की वकालत करते हैं। देश स्वस्थ बनेगा तो समाज खुशहाल बनेगा। 


उन्होंने कहा कि वर्षों से हमारे किसान भाई धान और गेहूं की खेती करते रहे हैं। इसमें पानी की खपत ज्यादा होती है। नतीजा यह है कि पानी पाताल में जा रहा है। कई जगह जल संकट या कहें कि सूखे के हालात बनते जा रहे हैं। मिलेट्स की खेती में पानी की खपत कम होती है और उपज भी अधिक होती है। 


पूर्व सांसद डॉ आर के सिन्हा ने बताया कि मिलेट्स की खेती के लिए हर तरह की जमीन उपजाऊ होती है। उन्होंने कहा कि मिलेट्स की उत्पादकता बढ़ाने के लिए उसकी तीन बार 21 दिन, 42 दिन और 63 दिन पर छंटाई करनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अलग - अलग मिलेट्स के अलग - अलग फायदे हैं। 


उन्होंने बताया कि सप्ताह के सातों दिन अलग - अलग मिलेट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है क्योंकि शरीर को हर तरह के पौष्टिक आहार की जरूरत होती है। कोदो मिलेट शरीर के खून को साफ रखता है तो कंगनी मिलेट फेफड़े को मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि मिलेट्स सिर्फ बीमार लोगों का भोजन नहीं है। 


इसके पूर्व संगत पंगत की शुरुआत सर्वप्रथम श्री चित्रगुप्त आरती एवं वन्दना से हुई। भगवान श्री चित्रगुप्त की आरती एवं वन्दना के बाद संगीत के कार्यक्रम की प्रस्तुति लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव एवं सृष्टि सिंह द्वारा दी गई।  कार्यक्रम का संयोजन अरविंद सिन्हा द्वारा किया गया । मंदिर के बारे में विस्तृत जानकारी प्रधान महासचिव सुदामा प्रसाद सिन्हा द्वारा दिया गया।संगत पंगत की राष्ट्रीय संयोजिका रत्ना सिन्हा ने भी कार्यकम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। प्रमुख रूप से कार्यक्रम डॉ निगम प्रकाश , डा एन पी नारायण,अशोक कुमार सिन्हा, आराधना प्रसाद , सूरज सिन्हा, आनंद प्रसाद मनोज श्रीवास्तव रहे।