बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!
19-Apr-2022 05:13 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: सोमवार की देर रात पटना सिटी में भगवान राम की मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गये। इस दौरान जमकर पथराव हुआ। खाजेकलां के नवाब बहादुर इलाके में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। घटना की सूचना मिलती ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस टीम पहुंची जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। जिसके बाद शोभा यात्रा को आगे की ओर बढाया गया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पटनासिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के नई सड़क नवाब बहादुर रोड और बेलबरगंज इलाके में सोमवार की देर रात भगवान राम की मूर्ति विसर्जन के दौरान DJ बजाने को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गए जिसके बाद पत्थराव शुरू हो गई। इस दौरान आस-पास की कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गयी। कई लोग भी घायल हो गये। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर कर शांत कराया।
स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है इलाके में पुलिस की टीम कैम्प कर रही है। मूर्ति विसर्जन में शामिल लोगों का आरोप है कि गुलजारबाग सब्जी मंडी में आयोजित श्री अखण्ड पाठ के समापन के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए लोग निकले थे। नई सड़क, पश्चिम दरवाजा और बेलवर गंज होते हुए भद्र घाट की ओर जा रहे थे।
तभी मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पर बज रहा गाना कुछ लोगों को नागवार गुजरा। जिसके बाद वे पथराव करने लगे। इसे लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। हालांकि पुलिस डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद को अफवाह बता रही है। इलाके में शांति व्यवस्था बहाल कराने में पुलिस जुटी है। लोगों से भी शांति बरतने की अपील की जा रही है।