ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज

पटना सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, घटना से आक्रोशित लोगों ने किया जमकर हंगामा

30-Jan-2022 02:52 PM

By BADAL ROHAN

PATNA: पटना में अपराधियों मनोबल सातवें आसमान पर है और शायद यही कारण है कि वे एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सोनामा बाजार का है। जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े बीच बाजार में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश देखा गया है। 


हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों ने घटनास्थल से खदेड़ दिया। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को शुकुलपुर के पास NH-30 पर रखकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया और आगजनी कर जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोग अपराधियों की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग पर अड़े थे।  NH-30 जाम होने के कारण छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतारे लग गई। जिसके कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया।


मृतक युवक की पहचान सन्नी कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोनामा बाजार स्थित मोबाइल दुकान में मृतक काम करता था। मृतक के परिजनों ने बताया कि बीते दिन मोबाइल दुकान में चोरी हो गयी थी जिसके बाद चोरी मामले में पुलिस ने सन्नी से पूछताछ की थी जिसने इस दौरान कुछ लोगों का नाम बताया था। जिसके बाद पुलिस चोरी मामले में पांच लोगों को पकड़कर पूछताछ के लिए थाने ले गई थी। 


रात में ही दीदारगंज थानाध्यक्ष द्वारा मोटी रकम लेकर सभी आरोपियों को छोड़ दिया गया। बाद में सभी आरोपियों ने मिलकर गवाह सन्नी को गोली मारकर हत्या कर दी मौके से फरार हो गए। इस घटना से परिजनों में पुलिस के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए ब्रज वाहन के साथ-साथ ग्रामीण एसपी, DSP और पटना सिटी SDO भी मौके पर पहुंचे। 


आक्रोशित लोगों को शांत कराने की कोशिश की गयी लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिया गया जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। दीदारगंज थानाध्यक्ष के द्वारा आरोपियों को छोड़े जाने के मामले में पटना सिटी SDO ने बताया कि यदि थानाध्यक्ष दोषी पाए गये तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image