ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज

पटना सिटी में बुजुर्ग महिला से 17 लाख की लूट, दिनदहाड़े नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

31-Jan-2022 04:39 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: इस वक्त की बड़ी खबर पटना सिटी से आ रही है जहां अपराधियों ने एक बार फिर से अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। मालसलामी थाना क्षेत्र के भैसानी टोला में लूट की बड़ी वारदात को बेखौफ अपराधियों ने अंजाम दिया है। 


हथियारबंद तीन नकाबपोश अपराधियों ने एक वृद्ध महिला से दिनदहाड़े 17 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


घटना के संबंध में पीड़िता गिरिजा देवी ने बताया कि घर बेचने के बाद उसे यह पैसे मिले थे। जिससे वह नया मकान खरीदने वाली थी। मकान के बिक्रेता को पेमेंट करने के लिए वह बैंक में पैसे जमा करने जा रही थी। पीड़िता अपनी बहू के साथ अपने घर जमुनापुर माल कचहरी से निकलकर बैंक में कैश डिपोजिट करने बहू के साथ भैसानी टोला इलाके से जा रही थी। 


तभी वृद्ध महिला गिरजा देवी के पास हथियारबंद तीन अपराधी पहुंचे और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करने लगे। इस दौरान रुपयों से भरे थैले को छीनकर फरार हो गये। बुजुर्ग महिला से इतनी बड़ी रकम दिनदहाड़े लूट ली गयी। घटना के बाद पीड़िता गिरिजा देवी थाने पहुंची और लूट का मामला दर्ज कराया। 


उधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। हालांकि प्रथमदृष्टया इस घटना को पुलिस संदिग्ध मान रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। दिनदहाड़े हुई लूट की इस बड़ी वारदात से इलाके के लोग भी हैरान है। बुजुर्ग महिला से 17 लाख रुपये लूटे जाने के बाद इलाके में दहशत माहौल बना हुआ है।