Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
02-Feb-2022 03:21 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: पैसे की लालच में बेटे-बहू ने मिलकर मां को ही लूटने की साजिश रच दी। बुजुर्ग महिला से 17 लाख रुपये लूट मामले का खुलासा करते हुए पटना सिटी डीएसपी अमित शरण ने बताया कि बेटे और बहू ने एक साजिश के तहत अज्ञात अपराधियों की मदद से लूट की घटना को अंजाम दिया था। डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपी बहू और बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि पोता व अन्य 3 अपराधी अब भी फरार है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
पीड़िता गिरिजा देवी ने बताया कि पीरबहोर थाना क्षेत्र के नटराज गली में उनका पुराना मकान था जिसे बेचकर उन्होंने मालसलामी थाना क्षेत्र के चुटकिया बाजार में नया घर खरीदा था। इसके लिए मकान के मालिक को उन्होंने 13 लाख रुपये दिए थे 17 लाख रुपये और देने थे। इसी को लेकर वह बैंक में ड्राफ्ट बनवाने जा रही थी। कैश लेकर वह अपने मालसलामी थाना क्षेत्र के चुटकिया बाजार स्थित आवास पर गयी थी।
बेटे विष्णु प्रसाद की पत्नी शोभा रानी के साथ वह बैंक में पैसा जमा कराने जा रही थी तभी भैसानी टोला इलाके में तीन की संख्या में आए अपराधियों ने कैश लूट लिये और मौके से फरार हो गये। घटना 31 जनवरी की है। जहां दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया था।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान के जरीये इस लूटकांड का उद्भेदन किया। वही इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की बहू शोभा देवी और बेटे विष्णु प्रसाद को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 35 हजार रुपये बरामद हुए है। लूट की पूरी रकम अब तक बरामद नहीं की गयी है। वही लूट में शामिल पोता और अन्य तीन अपराधी फरार बताए जा रहे हैं। सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।