ब्रेकिंग न्यूज़

पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए

पटना : बेटी के पास पंजाब गयी महिला, रजिस्ट्री ऑफिस में जालसाजी कर लिखवा ली जमीन

18-Jan-2022 08:38 AM

PATNA : पटना के रजिस्ट्री ऑफिस में जालसाजी का एक बड़ा मामला सामने आया है. पटना की रहने वाली एक महिला की मौजूदगी के बगैर उसकी जमीन जाल सालों ने रजिस्ट्री कर ली. इस मामले में निबंधन कार्यालय के कर्मियों की मिलीभगत भी सामने आई है. पटना निबंधन कार्यालय के तत्कालीन रजिस्ट्रार समेत अन्य कर्मियों पर जालसाजों के साथ मिलकर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में एफआईआर दर्ज करा दी गई है.


पटना के गांधी मैदान थाने में जो एफआईआर दर्ज कराई गई है उसके मुताबिक पूर्वी अशोक नगर की रहने वाली एक महिला अपनी बेटी के घर पंजाब के फिरोजपुर गई थी. इसी दौरान जालसाजों ने रूपसपुर थाना इलाके में महिला की 1570 स्क्वायर फीट जमीन को फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवा ली.


जमीन की रजिस्ट्री 9 मार्च 2021 को कराई गई थी और पीड़ित महिला गायत्री देवी के मुताबिक उसे इस बात की भनक तक नहीं लगी. जब मामला सामने आया तो उसने  शिकायत दर्ज कराई. इस मामले में तत्कालीन रजिस्ट्रार और रजिस्ट्री ऑफिस के अन्य कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. गांधी मैदान थाना के प्रभारी रंजीत वर्ष के मुताबिक केस दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


फर्जी तरीके से जमीन रजिस्ट्री किए जाने की जानकारी महिला को तब हुई जब बीते साल 14 अगस्त को वह जमीन की रसीद कटवाने के लिए पहुंची. उसे मालूम पड़ा कि किसी किरण देवी के नाम पर उसकी जमीन की रजिस्ट्री हो चुकी है. अब महिला इतनी डरी हुई है कि वह अपनी जान पर भी खतरा बता रही है.