BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
19-Dec-2024 08:36 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार रेल हादसे से जुड़ी खबर निकल कर सामने आती रहती है। ऐसे में अब एक ताजा मामला दानापुर-डीडीयू रेलखंड के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 22972 पटना-बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस की जनरल बोगी के निचले हिस्से में अचानक आग लग गई। इसके बाद आनन-फानन में फायरब्रिगेड कर्मियों को सूचना दी गई और ट्रेन को डुमरांव रेलवे स्टेशन पर रोका गया।
वहीं,सभी यात्रिओं को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ ही 13 सदस्यीय फायरब्रिगेड कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि पटना बांद्रा अप सुपरफास्ट ट्रेन बक्सर जिले के टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन से रात्रि 1 बजकर 2 मिनट पर गुजर रही थी। इसी दौरान स्टेशन पर मौजूद रेलवे के कर्मचारियों ने ट्रेन की जनरल बोगी के निचले हिस्से से आग की लपटें निकलते देखकर रेलवे कंट्रोल रूम को सूचित करने के साथ ही फायरब्रिगेड कर्मियों को सूचना दी, जिससे हड़कंप मच गया।
इस घटना के बाद 6 मिनट बाद ट्रेन को अगले रेलवे स्टेशन डुमरांव में खड़ा किया गया। जहां दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। फायर ब्रिगेड अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि ट्रेन की एलएचबी कोच में पहिया और एक्सल के बीच आग लगी थी। जिसे बुझाने के लिए पानी का इस्तेमाल करने से रेलवे के अधिकारियों ने मना कर दिया।
इसके अलावा जिससे कि चक्का और कूलेंट जाम न हो, जिसके बाद फायरब्रिगेड कर्मियों ने एक्सटयून्सर सिलेंडर का इस्तेमाल कर पहले बाहर से और चक्के के अंदर जाकर आग पर काबू पाया। ट्रेन के जिस बोगी में आग लगी थी, उसे यहीं काटकर अन्य ट्रेन को तीन घंटे बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।गौरतलब हो कि दो साल पहले बक्सर-पटना रेलखण्ड के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर भीषण ट्रेन हादसा हुआ था। जहां कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। ठीक उसी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की बोगी से निकलती आग की लपटों को देखकर लोगों को वह भयावह मंजर याद आ गया। यही कारण था कि यात्रियों के चेहरे पर वह खौफ साफ दिखाई दे रही थी. सभी यात्रियों को सुरक्षित आगे रवाना किया गया।