ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / news / पटना बना देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर : पहले स्थान पर है...

पटना बना देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर : पहले स्थान पर है यह सिटी ; BSPCB ने जारी किए आंकड़े

06-May-2024 09:16 AM

By First Bihar

PATNA : प्रदूषण के मामले में बिहार की राजधानी पटना का बूरा हाल है। पटना में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से बढ़ गया है। बीएसपीसीबी की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को पटना देश का सबसे प्रदूषित दूसरा शहर रहा। पटना में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 316 दर्ज किया गया है। जिससे यह भारत के सबसे दूषित शहरों में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक राजधानी पटना समेत राज्य के कई अन्य शहरों की हवा भी काफी प्रदूषित पाई गई है। जिसमें सीवान के AQI- 282, मुजफ्फरपुर का- 233, हाजीपुर का- 232, बेतिया का 221 रहा है। जो मानक से काफी अधिक बताया जा रहा है। 


बहुत खराब वायु गुणवत्ता वाले जगह पर लंबे समय तक रहने से सांस संबंधी बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की शाम 4 बजे के बुलेटिन के मुताबिक उत्तर प्रदेश का ग्रेटर नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर है। ग्रेटर नोएडा में AQI- 346 दर्ज किया गया है। 


बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार शुक्ला ने कहा कि राजधानी में बिगड़ती AQI को रोकने के लिए नगर निकायों को पानी का छिड़काव शुरू करना होगा। बारिश निश्चित रूप से कुछ तत्काल राहत लाएगी। हालांकि राज्य के कुछ शहरों में बिगड़ते AQI स्तर को काबू में करने के लिए राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अपना अभियान तेज करेगा।