बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!
05-Apr-2022 03:59 PM
PATNA : श्रीनगर में आतंकी हमले में शहीद हुए बिहार के लाल विशाल का पार्थिव शरीर पटना पहुंचने पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पटना एयरपोर्ट पर शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर पुलिस और प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बिहार सरकार की तरफ से कोई भी मंत्री श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम में नहीं पहुंचा, हालांकि इस दौरान जदयू नेता उपेन्द्र कुशवाहा और चिराग पासवान मौजूद रहे।
बताते चलें कि शहीद विशाल बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले थे और सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। श्रीनगर के मेसूमा इलाके में विशाल अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी थी। इस फायरिंग की घटना में विशाल शहीद हो गए वहीं एक अन्य जवान घायल हो गया था।
मंगलवार को शहीद का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पर पहुंचा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पटना एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि देने के बाद शहीद विशाल के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक आवास मुंगेर के शामपुर थाने क्षेत्र स्थित लोहची के लिए रवाना कर दिया गया। बता दें कि शहीद विशाल की शहादत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया है।