Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
09-Oct-2020 06:50 PM
PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर पटना एयरपोर्ट से सामने आ रही है. नाराज लोजपा समर्थकों ने पटना एयरपोर्ट पर हंगामा किया है. एलजेपी समर्थकों ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी और जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव के काफिले को रोका है. लोजपा समर्थक काफी गहंगामा कर रहे हैं.
पटना एयरपोर्ट पर थोड़ी ही देर में दिवंगत नेता रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर लाया जा रहा है. उनके बेटे चिराग पासवान अपने पिता रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर लेकर पटना एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं. उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पटना एयरपोर्ट पर काफी भीड़ जमा हो गई है. कई नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पटना एयरपोर्ट पर पहुंच रहे हैं.
वैशाली से लोजपा की सांसद वीणा देवी को भी एलजेपी के समर्थकों ने पटना एयरपोर्ट पर रोका है. सुशील मोदी और पप्पू यादव के काफिले के साथ-साथ इसकी भी गाड़ी को एयरपोर्ट के पास रोका गया है. सुरक्षाबल लोजपा समर्थकों को हटाने की कोशिश में जुटे हुए हैं.
बताया जा रहा है कि रामविलास पासवान के दामाद अनिल साधु ने हंगामा किया है. उनके साथ कुछ समर्थक भी हैं. दरअसल उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने एयरपोर्ट के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी है. वह अपनी पत्नी आशा देवी के साथ एयरपोर्ट पहुंचे हैं. रामविलास पासवान के दामाद अनिल साधु का कहना है कि क्या उनकी बेटी को भी अपने दिवंगत पिता से मिलने नहीं दिया जायेगा.